Medical
उत्तराखण्ड

आज नामांकन का आखिरी दिन: कालू सिद्ध मंदिर का आशीर्वाद लेकर चुनावी रण में उतरे गजराज बिष्ट

ADVERTISEMENTS Ad

हल्द्वानी। नगर निगम हल्द्वानी-काठगोदाम में मेयर और पार्षद पद के दावेदारों के लिए आज सोमवार का दिन काफी महत्वपूर्ण है। नामांकन पत्र खरीदने व जमा करने का आखिरी दिन होने की वजह से बड़ी संख्या पहुंचने की उम्मीद जताई जा रही है। इसके लिए प्रशासन ने पहले से तैयारी कर ली है। 27 दिसंबर से नामांकन प्रक्रिया शुरू हुई थी। रविवार तक हल्द्वानी निगम के मेयर पद के लिए 28 और पार्षद के 404 नामांकन पत्र बिक चुके हैं। मेयर के लिए अभी मात्र 3 लोगों ने नामांकन किया है जबकि 25  लोगों को नामांकन करना है। वहीं अब तक पार्षद के 114 दावेदारों ने ही नामांकन कराया है। ऐसे में शेष दावेदार आज आखिरी दिन नामांकन करा सकते हैं। वहीं कई नए दावेदार भी सामने आ सकते हैं। ऐसे में तहसील व एसडीएम कोर्ट में काफी भीड़ होने की संभावना है। सिटी मजिस्ट्रेट एपी बाजपेयी ने बताया किसी तरह की अव्यवस्था न हो इसके लिए पूरे इंतजाम किए गए हैं।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड मौसम: बद्रीनाथ धाम में मौसम का बदला मिजाज, बर्फबारी के बाद आई तापमान में गिरावट
Ad

लंबी जद्दोजहद के बाद भारतीय जनता पार्टी ने कुमाऊं के सबसे बड़े नगर निगम हल्द्वानी के लिए मेयर का प्रत्याशी गजराज सिंह बिष्ट को बनाया है। देर रात गजराज के नाम का ऐलान होते ही कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ गयी। गजराज के घर में जमकर आतिशबाजी हुई ढोल नगाड़ों से रात भर कार्यकर्ता जश्न मनाते रहे। सोमवार सुबह गजराज बिष्ट सबसे कालू सिद्ध बाबा मंदिर पहुंचे जहां उन्होंने आशीर्वाद लेते हुए चुनावी रण में अपने कदम बढ़ाए। गजराज बिष्ट के सामने इस बार उनके छात्र जीवन के प्रतिद्वंदी यानी ललित जोशी मैदान में है। इसलिए एक बार फिर से मुकाबला बेहद दिलचस्प माना जा रहा है। आज कांग्रेस और भाजपा दोनों के प्रत्याशी भारी जन समर्थन के साथ नामांकन करेंगे।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  धनतेरस और दीपावली के अवसर पर पुलिस ने शहर की यातायात व्यवस्था में किया बदलाव, तीन दिनों तक रहेगा डायवर्जन प्लान लागू
Ad
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉