उत्तराखण्डहरिद्वार

युवतीे से छेड़छाड़ के मामले में आरोपी को किया गिरफ्तार

Ad

ऋषिकेश में सैलून पर काम करने वाले युवक पर लड़की के साथ छेड़छाड़ करने का आरोप लगा। गुस्साए लोगों ने आरोपित की पिटाई कर दी और उसे पुलिस के सुपुर्द कर दिया। आरोप है कि  युवक ने एक युवती को परेशान ही नहीं किया, बल्कि उसके साथ छेड़छाड़ भी की। पुलिस ने मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के मुताबिक देहरादून रोड स्थित एक कमर्शियल कॉम्पलेक्स में संचालित सैलून में समुदाय विशेष के युवक पर अपने साथ काम करने वाली हिंदू लड़की के साथ छेड़छाड़ करने का आरोप है। उसे अपने प्रेम जाल में फंसाने का आरोप और इनकार करने पर लड़की को उसके भाई के साथ जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप है। मामला धार्मिक संगठनों के पास पहुंचा तो वह भड़क गए और सैलून में युवक को पकड़ लिया। आरोप है कि मौके पर युवक ने धार्मिक संगठनों के लोगों के साथ भी बदसलूकी की। इस पर  लोग युवक को पकड़ कर सड़क तक ले आए। उसे कोतवाली पुलिस को सौंप दिया। पीड़ित लड़की ने युवक के खिलाफ पुलिस को लिखित तहरीर देकर कानूनी कार्रवाई करने की मांग की। पुलिस ने तहरीर के आधार पर युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है और उसे गिरफ्तार भी कर लिया है। लड़की का आरोप है कि साहिल उसे लंबे समय से परेशान कर रहा था। उसके साथ छेड़छाड़ करने का प्रयास भी करता था। जब पानी सर से ऊपर गुजरा तो लड़की ने अपने भाई को पूरी बात बताई।

Ad Ad Ad
यह भी पढ़ें 👉  जिलाधिकारी ने कैंप कार्यालय हल्द्वानी में शहर में कराए जा रहे कार्यों की समीक्षा की, दोगुनी क्षमता से कार्य करने के लिए मैन पावर बढ़ाने और रात्रि में कार्य करने के दिए निर्देश
Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉