उत्तराखण्डबागेश्वर

बागेश्वर में हो रही मूसलाधार बारिश से भारी तबाही, तीन दर्जन से ज्यादा सड़के बंद, विधायक ने प्रशासनिक अधिकारियों के साथ आपदा प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण किया

Ad

बागेश्वर:- कल रात से लगातार हो रही मूसलधार बारिश ने जिले में भारी तबाही मचा रखी है, भीषण वर्षा के चलते जिले की तीन दर्जन से अधिक सड़कें यातायात के लिए ठप हो गईं। सरयू नदी का जल घाटों को पार कर शवदाह गृह तक पहुंच गया, जिससे आसपास के इलाकों में दहशत फैल गई।

Ad

रातभर हुई बारिश के बाद पुलिस और प्रशासन ने नदी किनारे बसे लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया। इधर शनिवार सुबह से ही बड़ी संख्या में लोग नदी का दृश्य देखने सरयू तट पर पहुंचे। कई लोगों ने नदी की तस्वीरें व वीडियो साझा कर लोगों को खतरे के प्रति सतर्क किया।

बारिश से कपकोट क्षेत्र सबसे अधिक प्रभावित रहा। घरों में पानी भरने के साथ ही सड़कों पर मलवा और बोल्डर गिरने से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया। जिला मुख्यालय स्थित कठायतबाड़ा में जल संस्थान के पंप हाउस में पानी भरने से नगर की पेयजल आपूर्ति ठप हो गई। कई घरों के कुओं में मिट्टी भर जाने से लोग जल स्रोतों से पानी ढोकर गुजारा करते नजर आए।

यह भी पढ़ें 👉  विजडम पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनाया गणतंत्र दिवस, विभिन्न राज्यों के लोक नृत्य के माध्यम से भारत की संस्कृति प्रदर्शित कर दिया एकता का संदेश

ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति भी प्रभावित रही। कपकोट विधायक सुरेश गड़िया ने जिलाधिकारी आशीष भटगाई, पुलिस अधीक्षक चंद्रशेखर घोड़के व अन्य प्रशासनिक अधिकारियों के साथ आपदा प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण किया।

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉