एसकेएम सीनियर सेकेंडरी स्कूल में विज्ञान प्रदर्शनी का भव्य आयोजन, विद्यार्थियों ने आकर्षक व ज्ञानवर्धक मॉडल किए तैयार


हल्द्वानी:- रामपुर रोड स्थित एसकेएम सीनियर सेकेंडरी स्कूल में आज विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया, जिसमें विद्यार्थियों ने अपनी रचनात्मकता, वैज्ञानिक सोच एवं नवाचार का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। प्रदर्शनी में विद्यार्थियों नेट विभिन्न प्रकार के वर्किंग एवं नॉन-वर्किंग मॉडल प्रस्तुत किए गए, जिनमें विज्ञान के विविध सिद्धांतों एवं उनके दैनिक जीवन में उपयोग को सरल एवं प्रभावी ढंग से दर्शाया गया।

इस अवसर पर विद्यार्थियों ने जल संरक्षण, सौर ऊर्जा, प्रदूषण नियंत्रण, स्मार्ट सिटी, पर्यावरण संरक्षण, रोबोटिक्स, विद्युत उत्पादन, वर्षा जल संचयन, ज्वालामुखी मॉडल, पवन ऊर्जा, एवं वैज्ञानिक उपकरणों जैसे अनेक विषयों पर आकर्षक एवं ज्ञानवर्धक मॉडल तैयार किए।

विद्यार्थियों ने अपने-अपने मॉडलों के माध्यम से उनके कार्य करने की प्रक्रिया तथा उनके महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
प्रदर्शनी का उद्देश्य विद्यार्थियों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण, नवाचार की भावना एवं प्रयोगात्मक ज्ञान को बढ़ावा देना था। इस आयोजन के माध्यम से विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने एवं विज्ञान के प्रति रुचि विकसित करने का अवसर प्राप्त हुआ।
प्रधानाचार्या मोनिका शर्मा ने विद्यार्थियों की प्रतिभा की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार की गतिविधियाँ विद्यार्थियों के बौद्धिक एवं रचनात्मक विकास में महत्वपूर्ण भमिका निभाती हैं तथा उन्हें भविष्य में वैज्ञानिक एवं नवाचारी बनने के लिए प्रेरित करती हैं। उप-प्रधानाचार्या भामिनी चौहान जोशी एवं विद्यालय के प्रशासक ऋषभ जोशी ने भी विद्यार्थियों के प्रयासों की सराहना की।









