Medical
उत्तराखण्ड

कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत ने सड़क पर निर्माण सामग्री डाले जाने पर जताई नाराजगी, 10 हजार रुपए का करवाया चालान

ADVERTISEMENTS Ad

हल्द्वानी:-  कुमाऊं आयुक्त / सचिव मुख्यमंत्री दीपक रावत ने शनिवार को प्रातःकालीन हल्द्वानी भ्रमण के दौरान मुख्य चिकित्साधिकारी कार्यालय हल्द्वानी के समीप सड़क पर रखे गए भवन निर्माण सामग्री (रेता) डाले जाने पर नाराजगी जताई।

ADVERTISEMENTS Ad

उन्होंने इसे गम्भीरता से लेते हुये तत्काल उक्त सामग्री को सीज करने के निर्देश मौके पर दिये, तथा 10 हजार रुपये का मौके पर ही चालान कराया। उन्होंने कहा कि सडक मार्ग पर भवन निर्माण की कोई भी सामग्री पाये जाने पर कड़ी कार्यवाही अमल में लाई जायेगी।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  राजकीय नर्सिंग कॉलेज में रैगिंग का मामला: उधमपुर के एक छात्र ने दाखिला लेने के अगले दिन ही कॉलेज छोड़ा, प्रबंधन ने की मामले की जांच शुरू
Ad

साथ ही आयुक्त के भ्रमण के दौरान रोडवेज स्टेशन पर सवारियों ढोने हेतु कामर्शियल टैक्सियों के द्वारा सड़क मार्ग को अवरूद्ध किया जा रहा था जिस पर आयुक्त ने आरटीओ एवं पुलिस महकमे के अधिकारियों को कार्यवाही के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कामर्शिलय टैक्सी हेतु नैनीताल रोड पर टैक्सी स्टैड बनाया गया है उसी स्थान पर कामर्शियल टैक्सियां खडी कर सवारियों को बिठाया जाए, अयन्त्र सवारियों को बैठाने पर कार्यवाही अमल में लाई जायेगी। इस संबंध में कुमाऊं आयुक्त ने सभी कार्यदाई संस्थाओं को भी निर्देश दिए कि जो भी निर्माण कार्य क्षेत्र में गतिमान है उनकी निर्माण सामग्री सड़क में न डाली जाए उसे व्यवस्थित रूप से सुरक्षित स्थान पर रखा जाए ताकि आम नागरिकों को कोई समस्या न हो।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉