मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी 28 को हल्द्वानी में, विभिन्न विकास योजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास कार्यक्रम में करेंगे प्रतिभाग

हल्द्वानी:- मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी कल 28 फरवरी को एक दिवसीय जनपद भम्रण पर आ रहे है।
जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने बताया कि मा. मुख्यमंत्री शनिवार को पूर्वाह्न 10:45 बजे हैलीकॉप्टर द्वारा लोहियाहेड हैलीपैड खटीमा (उद्यमसिंह नगर) से प्रस्थान कर पूर्वाह्न 10:55 बजे एफटीआई हेलीपैड हल्द्वानी पहुँचेगे।

इसके उपरांत एफटीआई हेलीपैड से कार द्वारा प्रस्थान कर सुशीला तिवारी मेडिकल कॉलेज हल्द्वानी पहुंचेंगे, जहाँ वह विभिन्न विकास योजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास कार्यक्रम में प्रतिभाग करेंगे। इसके उपरांत मुख्यमंत्री पूर्वाह्न 11:30 बजे से अपराह्न 12:30 बजे तक मा० प्रधानमंत्री जी की वर्चुअल उपस्थिति में सर्वाइकल कैंसर के विरूद्ध राष्ट्रीय एचवीपी० टीकाकरण अभियान का शुभारंभ कार्यक्रम में प्रतिभाग करेंगे। इसके बाद मुख्यमंत्री अपराह्न 1 बजे पी०एस०पी० चिकित्सालय हल्द्वानी के शुभारंभ समारोह में प्रतिभाग करेंगे। 2:30 बजे से 3 बजे तक एफटीआई सभागार में जनपद के प्रशासनिक अधिकारियों के साथ कानून व्यवस्था एवं अन्य महत्वपूर्ण विषय पर बैठक एवं ब्रीफिंग करेंगे । 3:15 बजे एफ टी आई हेलीपैड से खटीमा के लिए रवाना होंगे।









