उत्तराखण्डऊधम सिंह नगर
होटल में चल रहे अनैतिक देह व्यापार में चार पुरुष व तीन महिलाएं गिरफ्तार

खटीमा:- ऊधम सिंह नगर पुलिस ने कोतवाली खटीमा के झनकईया क्षेत्र से अनैतिक देह व्यापार में लिप्त 7 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया।

जानकारी के मुताबिक खटीमा झनकईया पुलिस टीम द्वारा होटल में रेड मारी गई। जिसमें 4 पुरुष, 3 महिलाओं को वेश्यावृत्ति करते हुए आपत्तिजनक सामग्री के साथ गिरफ़्तार किया गया है। इस मामले में थाना झनकईया में एफआईआर दर्ज कर 89/2024 धारा 3/4/5/7 अनैतिक देह व्यापार अधिनियम व 143 बीएनएस पंजीकृत किया गया है।
गिरफ्तारी के दौरान पूछताछ में जानकारी मिली कि उत्तर प्रदेश उत्तराखण्ड, दिल्ली, वेस्ट बंगाल भिन्न-भिन्न शहरों की युवतियों को बुलाकर उनसे अनैतिक देह व्यापार कराया जा रहा था व महिलाओं का देह व्यापार किया जाता है।