उत्तराखण्डनैनीताल
विधायक राम सिंह कैड़ा ने की कृषि मंत्री से मुलाकात, कहा मंडी में नहीं खरीदा जा रहा रामगढ़,ओखलकांडा, धारी, भीमताल का ए,बी,सी ग्रेड का सेब

भीमताल:- विधायक राम सिंह कैड़ा ने कृषि मंत्री गणेश जोशी से मुलाकात की और विधानसभा क्षेत्र की तमाम समस्याओं से अवगत कराया। उन्होंने कहा कि भीमताल विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत रामगढ़, धारी, ओखलकांडा व भीमताल ब्लॉक के किसानों का ए,बी,सी ग्रेड के सेब को मंडी में नहीं खरीदा जा रहा है। किसानों को सेब का उचित मूल्य नहीं मिल रहा है, जिसके कारण किसानों का सेब नहीं बिक पा रहा है। किसानों का सेब गोदामो में पड़ा हुआ है, और खराब होने की कगार पर है।
विधायक कैड़ा ने कृषि मंत्री से उद्यान विभाग के माध्यम से गाँव में ही कांटा लगाकर किसानों के ए,बी,सी ग्रेड के सेब का उचित मूल्य दिलाने की मांग की है। कृषि मंत्री ने जल्द ही किसानों के हित में सकारात्मक कार्य करने का आश्वासन दिया है।