पर्वतीय पत्रकार महासंघ उत्तराखंड ने किया होली मिलन समारोह का आयोजन, एक दूसरे से गले मिलकर दिया आपसी सौहार्द और भाईचारे का संदेश


हल्द्वानी:- पर्वतीय पत्रकार महासंघ उत्तराखंड द्वारा आयोजित होली मिलन समारोह में विशेष उत्साह देखने को मिला। रंग, गुलाल और फूलों की होली तथा गीतों की मधुर होली के गीतों के बीच पूरा वातावरण उत्सवमय हो उठा।

समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व दर्जा राज्य मंत्री एवं राज्य आंदोलनकारी ललित जोशी तथा भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश सह-कोषाध्यक्ष साकेत अग्रवाल उपस्थित रहे। अतिथियों ने संगठन के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे सांस्कृतिक आयोजन समाज और पत्रकारिता जगत के बीच संवाद और समन्वय को सुदृढ़ करते हैं।
संगठन के प्रदेश अध्यक्ष सुरेश पाठक ने सभी अतिथियों एवं सदस्यों का स्वागत करते हुए संगठन की गतिविधियों पर विस्तार से प्रकाश डाला। इस अवसर पर संगठन के संरक्षक डॉ. दिनेश जोशी, प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. मदन मोहन पाठक, भावना पाठक, डॉ. पंकज उप्रेती, जिला सूचना अधिकारी गिरिजा शंकर जोशी, पत्रकार संजय जोशी, आनंद बत्रा, अशोक गुलाटी, संजय पाठक, तारु तिवारी, दीपक मनराल, सुरेंद्र मौर्य सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में पारंपरिक गायन और रंगों की बौछार के बीच सभी ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं। आयोजन ने आपसी सौहार्द, भाईचारे का संदेश देते हुए सकारात्मक ऊर्जा का संचार किया।










