उत्तराखण्डनैनीताल
दमुवाढूंगा के लोगों को मिलेगा मालिकाना हक, अधिसूचना जारी


हल्द्वानी:- आज 21 अगस्त को उत्तराखंड शासन राजस्व अनुभाग 3 के पत्रांक संख्या 539/xviii/3/2025/2016 देहरादून द्वारा दमुवाढूंगा में धारा 48 की अधिसूचना जारी हो गई है। नगर निगम के महापौर गजराज बिष्ट ने आज यह जानकारी दी उन्होंने कहा कि इस आदेश के बाद दमुवाढूंगा क्षेत्र के निवासियों के लिए आज का दिन ऐतिहासिक बन गया है।
महापौर गजराज बिष्ट ने सीएम पुष्कर सिंह धामी का आभार करते हुये कहा कि सरकार के इस ऐतिहासिक निर्णय से नगर निगम के वार्ड 35,36,37 के अंतर्गत आने वाली जनता को उनका मालिकाना हक मिलेगा। जिसके लिये कई वर्षों तक लोगों ने संघर्ष किया और आज भाजपा की सरकार ने स्थानीय नागरिकों का दर्द समझा और उनका हक दिलाया। महापौर गजराज बिष्ट ने कहा कि नगर निगम चुनाव में भाजपा ने यहां के लोगों को मालिकाना हक दिलाने का वायदा किया था, इसे आज पूरा किया गया।