उत्तराखण्डनैनीताल

पुलिस की एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग सेल ने स्पा सेंटरों का किया निरीक्षण, अनियमिता मिलने पर वसूला 60 हजार रुपए जुर्माना, एक स्पा सेंटर बंद कराया

Ad

जनपद नैनीताल के एसएसपी पी.एन. मीणा के निर्देश पर स्पा सेन्टरों का एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग सेल ने औचक निरीक्षण किया जिसमें अनियमितता पाये जाने पर 6 स्पा सेंटरों पर कार्यवाई करते हुए 60,000 रुपए का जुर्माना वसूला गया। इसके अलावा एक स्पा सेंटर को बंद भी करवाया गया।

Ad

महिलाओं की सुरक्षा के दृष्टिगत उपनिरीक्षक मन्जू ज्याला, प्रभारी एण्टी ह्यूमैन ट्रैफिकंग फोर्स के नेतृत्व में मय पुलिस टीम ने हल्द्वानी, काठगोदाम क्षेत्र के विभिन्न स्पा सेंटरों पर निरीक्षण किया गया। जिसके दौरान अनियमितताएं पाई गईं।

Ad

कोतवाली हल्द्वानी क्षेत्र में स्थित स्पा सेंटरों  में विजिटर रजिस्टर में कस्टमर का पूर्ण विवरण अंकित नहीं था, ग्राहक की आईडी का सत्यापन नहीं किया गया और कर्मचारियों का सत्यापन भी नहीं किया गया। इन अनियमितताओं के कारण इन चारो सेंटरों को धारा 52 (3) 83 पुलिस एक्ट के तहत दस-दस रुपए के चालान किए गए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  सीएम पुष्कर सिंह धामी ने 1035 सहायक अध्यापकों को सौंपें नियुक्ति पत्र, कहा युवा शिक्षक राज्य में शिक्षा का स्तर बेहतर करने में निभाएंगे महत्वपूर्ण भूमिका

काठगोदाम क्षेत्र में स्थित स्पा सेंटर को चैक किया जाने पर वर्करों का सत्यापन नहीं था, वर्करों के पास मसाज सर्टिफिकेट नहीं थे और विजिटर रजिस्टर में कस्टमर का पूर्ण विवरण अंकित नहीं किया गया था। स्पा सेंटर में सीसीटीवी कैमरे नहीं लगे थे। न ही स्पा सेंटर का लाइसेंस था। इन अनियमितताओं के कारण स्पा सेंटर मालिक का धारा 52 (3) 83 पुलिस एक्ट के तहत 10,000 रुपए का कोर्ट चालान किया गया है। स्पा सेंटर को बंद करवाया गया।  एक अन्य स्पा सेंटर को चैक किये जाने पर विजिटर रजिस्टर में कस्टमर का पूर्ण विवरण अंकित नहीं था। कर्मचारियों का सत्यापन भी नहीं किया  था। इन अनियमितताओं के कारण स्पा सेंटर का 10,000 रुपए का चालान किया ।इस दौरान एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट की टीम ने विभिन्न स्पा सेंटरों में हो रही अनियमितताओं को उजागर करते हुए संबंधित नियमों के पालन को सुनिश्चित करने के लिए कार्यवाही की है। पुलिस टीम में उपनिरीक्षक मन्जू ज्याला, हेड कांस्टेबल भूपेंद्र सिंह कांस्टेबल महेंद्र भोज, महिला कांस्टेबल लता शामिल रहे।

यह भी पढ़ें 👉  अध्यक्ष जिला पंचायत दीपा दरमवाल की अध्यक्षता में सर्किट हाउस में बैठक, विकास योजनाओं पर मंथन, अधिकारियों को कहा फील्ड में जाकर स्थिति का करें आकलन
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉