हल्द्वानी का ट्रांसपोर्ट नगर स्वर्गीय जनरल बिपिन रावत के नाम से जाना जाए, देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल और ट्रक यूनियन ने प्रदेश सरकार से की मांग

हल्द्वानी:- देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल और देवभूमि ट्रक ओनर्स महासंघ ने आज प्रदेश सरकार और नगर निगम से मांग की है कि हल्द्वानी का ट्रांसपोर्ट नगर स्वर्गीय जनरल बिपिन रावत के नाम से जाना जाए।

यह मांग उनकी पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि देते हुए की गई है।जनरल बिपिन रावत भारत के पहले सीडीएस थे। उन्होंने भारतीय सेना में कई महत्वपूर्ण पदों पर कार्य किया था। उनका जन्म 16 मार्च 1958 को पौड़ी गढ़वाल, उत्तराखंड में हुआ था और उन्होंने अपनी शिक्षा देहरादून के कैम्बरले स्कूल और भारतीय सैन्य अकादमी से प्राप्त की थी।
दुर्भाग्य से, जनरल बिपिन रावत का निधन 8 दिसंबर 2021 को एक हेलीकॉप्टर दुर्घटना में हुआ था जिसमें वह वीरगति प्राप्त कर गए थे। उनकी मृत्यु से पूरे देश में शोक की लहर दौड़ गई थी।
देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल के कुमाऊं मंडल प्रवक्ता हरजीत सिंह चड्डा और महासंघ अध्यक्ष राकेश जोशी ने कहा, “हमें गर्व है कि जनरल बिपिन रावत हमारे प्रदेश के बेटे थे और उन्होंने देश की सेवा में अपना जीवन समर्पित कर दिया था। हम सरकार से मांग करते हैं कि हल्द्वानी का ट्रांसपोर्ट नगर उनके नाम से जाना जाए और उनकी याद में एक स्मारक बनाया जाए। इस मांग का समर्थन देवभूमि ट्रक ओनर्स महासंघ के अध्यक्ष राकेश जोशी और अन्य पदाधिकारियों ने किया है।
मांग करने वालों में प्रदेश अध्यक्ष हुकुम सिंह कुंवर, देवभूमि ट्रांसपोर्ट महासंघ अध्यक्ष राकेश जोशी, हरजीत सिंह चड्डा, पंडित दया किशन शर्मा, भास्कर मेहता, ललित रौतेला, उमेश चंद्र पांडे, जसपाल सिंह कोहली, आफताब हुसैन, गिरीश चंद्र मेलकानी, रोहित रौतेला, गोविंद सिंह मेहरा, जगमोहन चिलवाल, बृजेश तिवारी आदि शामिल हैं।










