उत्तराखण्ड

पर्वतीय इलाकों में बदलेगा मौसम का मिजाज, हल्की बारिश और बर्फबारी की संभावना

Ad

हल्द्वानी:-  पर्वतीय इलाकों में शनिवार को मौसम का मिजाज बदल सकता है। मौसम विज्ञान केंद्र से जारी पूर्वानुमान के अनुसार राज्य के कई पर्वतीय जिलों में हल्की बारिश के साथ बर्फबारी की संभावना जताई गई है, जबकि मैदानी इलाकों में मौसम शुष्क बना रहेगा।

Ad

मौसम विभाग के अनुसारउत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश और बर्फबारी हो सकती है। विशेष रूप से अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फ गिरने की प्रबल संभावना है, जिससे तापमान में और गिरावट दर्ज की जा सकती है।

मौसम विभाग ने बताया कि आगामी चार फरवरी तक प्रदेश के ऊंचाई वाले इलाकों में मौसम का यही रुख बना रह सकता है। इस दौरान ठंड में इजाफा होने से जनजीवन प्रभावित हो सकता है, खासकर पर्वतीय मार्गों पर फिसलन और यातायात में दिक्कतें बढ़ने की आशंका है।

यह भी पढ़ें 👉  तंत्र-मंत्र का झांसा देकर महिला कर्मचारी से ठगी, सोने के जेवर और नगदी लेकर ठग हुए फरार, पुलिस टीमें तलाश में जुटी

हालांकि राहत की खबर यह है कि पांच फरवरी से प्रदेश भर में मौसम शुष्क होने की संभावना है। इसके बाद तापमान में धीरे-धीरे बढ़ोतरी होने से लोगों को कड़ाके की ठंड से कुछ राहत मिल सकती है।

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉