उत्तराखण्डदेहरादून

किराए पर रह रही तलाकशुदा महिला की गोली मारकर हत्या, घर पर थी अकेली, पुलिस को जाली तोड़कर घर में करना पड़ा प्रवेश

Ad

ऋषिकेशः- शिवाजी नगर इलाके में शनिवार रात हड़कंप मच गया, एक तलाकशुदा महिला की उसके किराये के कमरे में गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना रात करीब 10 बजे की है। महिला उस समय घर में अकेली थी। तभी एक युवक बाइक से गली में आया और दरवाजा खटखटाया। जैसे ही महिला ने अंदर का लकड़ी वाला दरवाजा खोला, आरोपी ने बाहर लगे जालीदार दरवाजे से पिस्टल सटाकर गोली चला दी। गोली सीधे महिला के सीने में लगी और उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

Ad

कोतवाली प्रभारी निरीक्षक केसी भट्ट ने बताया कि मृतका की पहचान प्रीति रावत (32 वर्ष) निवासी यमकेश्वर के रूप में हुई है। वह पिछले एक साल से शिवाजी नगर में किराये पर कमरा लेकर रह रही थी और एक आउटसोर्स एजेंसी के माध्यम से एम्स में कार्यरत थी। कमरे में लकड़ी और लोहे की जाली के दो दरवाजे लगे थे। महिला ने केवल अंदर का लकड़ी वाला दरवाजा खोला था, जबकि जाली बंद ही रही। इसी का फायदा उठाकर आरोपी ने जाली के बाहर से ही गोली चला दी।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन अंदर से दरवाजा बंद होने के कारण पुलिस को जाली तोड़कर घर में प्रवेश करना पड़ा। अंदर का दृश्य बेहद भयावह था। महिला खून से लथपथ फर्श पर पड़ी हुई थी और उसकी मौत हो चुकी थी।

पुलिस ने बताया कि मृतका का एक आठ साल का बेटा है, जो वर्तमान में अपने नाना के साथ रहता है। घटना की जानकारी मृतका के परिजनों को दे दी गई है। उनके पहुंचने के बाद आगे की कानूनी प्रक्रिया पूरी की जाएगी।

किरायेदार सत्यापन न कराने पर मकान मालिक पर होगी कार्रवाई

जांच के दौरान यह भी सामने आया है कि मकान मालिक ने महिला का किरायेदार सत्यापन नहीं कराया था। इस लापरवाही को गंभीरता से लेते हुए पुलिस मकान मालिक से पूछताछ कर रही है और नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  सारथी फाउंडेशन समिति ने किया खिचड़ी वितरण, सैकड़ों लोगों ने प्रसाद किया ग्रहण

हत्या की वजह तलाश की पुलिस को तलाश

एसपी जया बलूनी ने बताया कि हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि वारदात किस वजह से की गई और आरोपी कौन है। आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। पुलिस को उम्मीद है कि जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा।

अचानक पटाखे जैसी आवाज से हुआ खुलासा

पड़ोसी राधेश्याम ने बताया कि उन्हें अचानक पटाखे जैसी तेज आवाज सुनाई दी। जब उन्होंने चहारदीवारी से झांककर देखा तो महिला खून से लथपथ पड़ी थी। इसके बाद उन्होंने तुरंत आसपास के लोगों और पुलिस को सूचना दी।

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉