Medical
उत्तराखण्डपिथौरागढ़

धारचूला-तवाघाट राष्ट्रीय राजमार्ग पर आवाजाही शुरू, शनिवार को भूस्खलन होने से मार्ग हो गया था बाधित

ADVERTISEMENTS Ad

पिथौरागढ़ के तवाघाट क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग पर शनिवार को भारी भूस्खलन होने से हाईवे बंद हो गया था। आवागमन ठप होने के कारण सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी-लंबी कतारें लग गई थी। लेकिन अब मलबे को हटाकर हाईवे को खोल दिया गया है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  फर्जी प्रमाण पत्रों के सहारे हासिल की शिक्षक की नौकरी, तीन सहायक अध्यापकों के खिलाफ पुलिस ने किया धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज, जनवरी 2026 में मिली थी नियुक्ति
Ad

धारचूला-तवाघाट नेशनल हाईवे पर आवाजाही शुरू हो गई है।शनिवार को सुबह करीब 9 बजे धारचूला-तवाघाट एनएच के चेतुलधार के पास पहाड़ी दरकने से यहां यातायात बाधित हो गया था। लेकिन जिला प्रशासन के अधिकारी और बीआरओ की टीम ने मिलकर हाईवे पर आए मलबे को हटा दिया है और हाईवे पर वाहनों की आवाजाही शुरू हो गई है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  सड़क हादसा: बेलबाबा के पास दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर, दो युवकों की मौत, एक गंभीर रूप से घायल, मृतकों में ग्राम विकास अधिकारी भी शामिल
Ad

पिथौरागढ़ पुलिस ने जानकारी देते हुए एक्स पर पोस्ट किया है कि तवाघाट के पास चैतुलधार पर रोड भूस्खलन के कारण बंद हो गई रोड अब खुल गई है। अब यात्री इस मार्ग से यात्रा कर सकते हैं।

ADVERTISEMENTS Ad
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉