उत्तराखण्डनैनीताल

सड़क चौड़ीकरण को लेकर प्रशासन ने की अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई शुरू, गौलापुल से नरीमन चौराहे तक जेसीबी मशीनों से अतिक्रमण किया ध्वस्त

Ad

हल्द्वानी। सड़क चौड़ीकरण का काम फिर से गति पकड़ गया है। प्रशासन ने इसे जल्द पूरा करने के लिए अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई शुरू कर दी है। बुधवार को गौला पुल से नरीमन चौराहे तक सड़क चौड़ीकरण के रास्ते में लगे अतिक्रमण को हटाया गया।

Ad

सिटी मजिस्ट्रेट गोपाल चौहान और एसडीएम राहुल शाह के नेतृत्व में लोक निर्माण विभाग ने जेसीबी मशीनों का उपयोग कर कई जगहों पर अतिक्रमण ध्वस्त किया। हालांकि कुछ हिस्सों में अभी भी अतिक्रमण बाकी है। प्रशासन ने स्थानीय लोगों को चेतावनी दी है कि वे कल तक अपना अतिक्रमण स्वयं हटा लें, अन्यथा जेसीबी से कार्रवाई की जाएगी।

स्थानीय लोगों ने प्रशासन को भरोसा दिलाया है कि वे एक दिन के भीतर अपना अतिक्रमण हटा देंगे। सिटी मजिस्ट्रेट ने बताया कि गौला पुल से नरीमन चौराहे तक अधिकांश सड़क चौड़ीकरण का काम पूरा हो चुका है, लेकिन कुछ हिस्सों में अतिक्रमण के कारण काम रुक गया था। आज की कार्रवाई के बाद अब सड़क चौड़ीकरण का काम बिना रुकावट के जल्द पूरा किया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  सीएम पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री आवास में राष्ट्रीय ध्वज फहराया, कहा विकसित भारत के निर्माण के लिए सबका योगदान जरूरी
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉