Medical
उत्तराखण्डदेहरादून

खाद्य संरक्षण एवं औषधि प्रशासन की टीम ने चेकिंग के दौरान कार से पांच सौ किलो मिलावटी पनीर किया जब्त

ADVERTISEMENTS Ad

देहरादून:- बुधवार को खाद्य संरक्षा एवं औषधि प्रशासन की टीम ने बड़ी कार्रवाई कर चेकिंग के दौरान एक कार से 500 किलो मिलावटी पनीर जब्त किया। यह पनीर न केवल खाद्य सुरक्षा मानकों के खिलाफ था, बल्कि आम लोगों के स्वास्थ्य के लिए भी बेहद खतरनाक साबित हो सकता था।

ADVERTISEMENTS Ad

सूचना के आधार पर जिला एफडीए अधिकारी मनीष सयाना और रमेश सिंह ने स्थानीय पुलिस चौकी इंचार्च निरंजनपुर मंडी, प्रमोद भंडारी की टीम के साथ भंडारी बाग क्षेत्र में चेकिंग अभियान चला रही थी, तभी उन्हें एक सफेद हुंडई इयोन कार वैन संदिग्ध हालत में दिखाई दी। कार को रोका गया और उसकी तलाशी ली गई।तलाशी के दौरान कार की डिग्गी और पीछे की सीट से बिना किसी ठंडा रखने की व्यवस्था के लगभग 500 किलो पनीर बरामद किया गया, जिसे प्लास्टिक की बोरियों से ढककर और खुले में ढोया जा रहा था। मौके पर पनीर की भौतिक जांच की गई और यह मानव उपभोग के लिए अनुपयुक्त पाया गया।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर खाद्य सुरक्षा विभाग सक्रिय, जमाखोरी, मिलावट और कालाबाजारी पर चलाया जा रहा सख्त अभियान
Ad

वाहन में पनीर स्वामी मोहम्मद इरशाद पुत्र खलील अहमद नामक व्यक्ति मौजूद था, जो कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका। इसके बाद टीम ने पनीर को जब्त कर लिया।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  हादसा: विद्युत सब स्टेशन में कार्यरत 25 वर्षीय युवक की करंट लगने से मौत, हादसे के बाद विद्युत विभाग के अधिकारियों और परिजनों में मचा हड़कंप
Ad

अपर आयुक्त ताजबर सिंह जग्गी ने कहा कुछ लोग अभी भी गैरकानूनी तरीके से बाजार में नकली और घटिया खाद्य उत्पाद खपाने की कोशिश कर रहे हैं। लेकिन विभाग सतर्क है और ऐसे तत्वों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जा रही है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉