उत्तराखण्डदेहरादून

भाजपा प्रदेश मंत्री राकेश नैनवाल ने नवनिर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट को दी बधाई, कहा भाजपा पंचायत चुनाव के साथ 2027 के विधानसभा चुनावों में भी जीत हासिल करेगी

देहरादून:- भारतीय जनता पार्टी  के प्रदेश मंत्री राकेश नैनवाल ने देहरादून में नव निर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट को प्रदेश अध्यक्ष बनने पर बधाई दी, साथ ही प्रदेश के  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात कर उनको धन्यवाद दिया

Ad

राकेश नैनवाल ने कहा की मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी व प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट की जोड़ी ने सरकार व संगठन में तालमेल के साथ कार्य करते हुए उत्तराखंड में लगातार चुनाव में जीत हासिल की है। जनता का भरोसा जीता है। साथ ही प्रदेश के संगठन महामंत्री अजेय जी से भी मुलाकात कर उनको संगठन पर्व को कुशलपूर्वक पूर्ण करने के लिए बधाइयां दीं, राकेश नैनवाल ने कहा कि नवनिर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट के नेतृत्व में भाजपा पंचायत के साथ ही आने वाले 2027 के विधानसभा चुनाव में भी जीत दर्ज करेगी। महेंद्र भट्ट सभी कार्यकर्ताओं के लिए सहज हैं और हमेशा उपलब्ध रहते हैं।

यह भी पढ़ें 👉  आज छह घंटे बिजली आपूर्ति रहेगी बाधित, तीस हजार उपभोक्ता होंगे प्रभावित, इन क्षेत्रों में होगी कटौती

वह हमेशा कार्यकर्ताओं की बात हमेशा सुनते हैं, इसका फायदा  भारतीय जनता पार्टी संगठन को अवश्य मिलेगा। इस दौरान प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य मनीष अग्रवाल सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉