उत्तराखण्डनैनीताल

जनपद में मानसून काल में हुई क्षति का आकलन करने पहुंची केंद्रीय टीम, प्रभावित क्षेत्रों का किया स्थलीय निरीक्षण

Ad

हल्द्वानी:-  भारत सरकार की अंतरमंत्रालीय केंद्रीय टीम मंगलवार को जनपद में इस मानसून काल में हुई क्षति के आंकलन हेतु भ्रमण पर पहुंची। टीम ने मानसून काल के दौरान जिले में हुई क्षति की समीक्षा हेतु अधिकारियों के साथ बैठक कर विस्तृत जानकारी प्राप्त की।

Ad

हल्द्वानी सर्किट हाउस में आयोजित बैठक में जिलाधिकारी वंदना ने टीम का स्वागत करते हुए जिले में आपदा से हुई क्षति का विस्तार से ब्यौरा प्रस्तुत किया। उन्होंने बताया कि मानसून काल में जनपद को लगभग ₹443.42 करोड़ का नुकसान हुआ है, जिसमें आपदा न्यूनीकरण मद में ₹285 करोड़ एवं विभिन्न विभागीय परिसंपत्तियों को लगभग ₹158 करोड़ का नुकसान आंका गया है।

Ad

मुख्य रूप से लोक निर्माण विभाग, सिंचाई, ऊर्जा, ग्रामीण निर्माण विभाग, पेयजल एवं शिक्षा विभाग प्रमुख विभाग हैं जिन्हें अधिक क्षति हुई है। जिलाधिकारी ने विभिन्न महत्वपूर्ण सड़क मार्गों में हुई क्षति के बारे में अवगत कराया। उन्होंने जिले की महत्वपूर्ण सड़क हल्द्वानी भीमताल अल्मोडा सड़क मार्ग जो वर्षांत में रानीबाग मोटर पुल के पास पहाड़ कटान की गंभीर समस्या से बन्द हो जा रहा था  उन मार्गों के संबंध में केंद्रीय टीम को अवगत कराते हुए उनके स्थायी समाधान की आवश्यकता बताई।

यह भी पढ़ें 👉  होली पर्व के अवसर पर रेल यात्रियों के लिए राहत भरी खबर: किशनगंज से लालकुआं के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन

जिलाधिकारी ने प्रस्तुतिकरण के माध्यम से क्षतिग्रस्त, विद्यालय भवनों, सड़क मार्गों, सिंचाई गूलों, सरकारी परिसंपत्तियों सहित नदी एवं जल भराव के कारण जिले के अन्य स्थानों गौलापार, चोरगलिया, लालकुआं, हल्द्वानी, रानीबाग, रामनगर सहित जिले के पहाड़ी विभिन्न क्षेत्रों में हुई क्षति की भी जानकारी देते हुए विवरण प्रस्तुत किया। इसके साथ ही विभिन्न नदियों जैसे गौला, कोसी, नंधौर आदि में हुए भू-कटाव तथा प्रभावित गांवों और नगर क्षेत्रों की स्थिति से भी टीम को अवगत कराया गया।

यह भी पढ़ें 👉  रेल यात्रियों के लिए राहत भरी खबर: किशनगंज लालकुआं के बीच चलेगी होली स्पेशल ट्रेन

बैठक के उपरांत केंद्रीय टीम ने जिला अधिकारी एवं अन्य विभागों के अधिकारियों के साथ आपदा प्रभावित क्षेत्रों का स्थलीय निरीक्षण किया। टीम ने इंदिरा गांधी स्टेडियम गौलापार, गौला पुल, सूखी नदी, चोरगलिया क्षेत्रों में जाकर स्वयं क्षति का आकलन किया।

टीम में भारत सरकार के कृषि मंत्रालय के निदेशक वीरेंद्र कुमार, केंद्रीय जल आयोग के अधीक्षण अभियंता सुधीर कुमार, निदेशक यूएलएमएमसी शांतनु सरकार सामिल रहे। इस दौरान जिले से प्रभागीय वनाधिकारी कुंदन कुमार, अपर जिलाधिकारी शैलेन्द्र सिंह नेगी, विवेक रॉय, एसपी प्रकाश चंद्रा सहित विभिन्न जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉