उत्तराखण्डनैनीताल

एसकेएम स्कूल में कक्षा 12वीं के विद्यार्थियों को 11वीं के छात्रों ने दी विदाई, बिताए पलों को याद कर भावुक हुए कई छात्र, मनोरंजक प्रस्तुतियां देकर कार्यक्रम को बनाया यादगार

Ad

हल्द्वानी:- रामपुर रोड स्थित एसकेएम सीनियर सेकेंडरी स्कूल में कक्षा 12वीं के विद्यार्थियों के सम्मान में 11वीं के छात्रों ने एक भावपूर्ण विदाई समारोह का आयोजन किया। यह कार्यक्रम उत्साह, भावनाओं और यादगार प्रस्तुतियों से भरपूर रहा।

Ad

समारोह की शुरुआत दीप प्रज्वलन एवं सरस्वती पूजा से हुई। इसके पश्चात कक्षा 11वीं के विद्यार्थियों ने अपने सीनियर्स के सम्मान में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए, जिनमें नृत्य, गीत, काव्य-पाठ और मनोरंजक प्रस्तुतियाँ देकर यादगार बना दिया।

Ad

कक्षा 12वीं के विद्यार्थियों ने भी अपने विद्यालय जीवन के अनुभव साझा किए। अपने शिक्षकों के मार्गदर्शन, मित्रों के साथ बिताए पलों और विद्यालय से मिले संस्कारों को याद करते हुए भावुक हो गये, उन्होंने सभी मित्रों और शिक्षकों का आभार व्यक्त किया।

यह भी पढ़ें 👉  किराए पर रह रही तलाकशुदा महिला की गोली मारकर हत्या, घर पर थी अकेली, पुलिस को जाली तोड़कर घर में करना पड़ा प्रवेश

विद्यालय की प्रधानाचार्या मोनिका शर्मा ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि विद्यालय केवल शिक्षा का केंद्र नहीं, बल्कि जीवन मूल्यों की नींव रखने का स्थान है।

कार्यक्रम के अंत में कक्षा 12वीं के विद्यार्थियों को स्मृति चिन्ह भेंट किए गए और समूह छाया चित्रों के साथ इस यादगार दिन को संजोया गया। फेयरवेल कार्यक्रम में मिस एसकेएम, तनुजा कनवाल, मिस्टर एसकेएम राहुल मेलकानी, मिस फेयरवेल शुभांगी चिलवाल, मिस्टर फेयरवेल जय जोशी रहे।

यह भी पढ़ें 👉  एसकेएम स्कूल के विद्यार्थियों ने अपने खेल के उत्कृष्ट प्रदर्शन से विद्यालय को किया गौरवान्वित, महाकुंभ स्टेट लेवल बास्केटबॉल चैंपियनशिप 2026 में जीता कांस्य पदक

यह विदाई समारोह भावनात्मक होने के साथ-साथ विद्यालय परिवार के लिए गर्व का भी क्षण रहा। इस अवसर पर प्रशासक  ऋषभ जोशी, उपप्रधानाचार्या भामिनी जोशी, एवं समस्त शिक्षक उपस्थित रहे।

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉