उत्तराखण्डनैनीताल

इंजीनियर ने की फांसी लगाकर आत्महत्या, पूरे इलाके में हड़कंप, परिजनों में मचा कोहराम

Ad

लालकुआं:- वार्ड नंबर एक अंबेडकर नगर में आज गुरुवार शाम उस वक्त सनसनी फैल गई, जब एक कंपनी में कार्यरत सर्वेयर इंजीनियर ने संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया, मृतक के परिवार में कोहराम मच गया।

Ad

प्रारंभिक जांच में आत्महत्या की वजह मंगेतर की ओर से कथित रूप से प्यार में धोखा दिया जाना सामने आ रहा है। आत्मघाती कदम उठाने से पहले युवक ने सोशल मीडिया पर स्टेटस और फोटो साझा कर अपनी पीड़ा जाहिर की थी।

Ad

जानकारी के अनुसार मूल रूप से ग्राम बख्शी पुरवा नेवी, तहसील नरायनी, जिला बांदा निवासी विनय प्रजापति (33 वर्ष) कंपनी में सर्वेयर इंजीनियर के रूप में कार्यरत थे। वह पिछले एक वर्ष से लालकुआं के वार्ड नंबर एक अंबेडकर नगर में अपने चचेरे भाई रावेंद्र प्रजापति के साथ किराए के मकान में रह रहे थे।

यह भी पढ़ें 👉  सीएम पुष्कर सिंह धामी ने दर्जा राज्यमंत्री शंकर कोरंगा के पुत्रों के जनेऊ एवं उपनयन संस्कार में शामिल होकर दिया आशीर्वाद

गुरुवार शाम करीब 5:30 बजे जब रावेंद्र ड्यूटी से घर पहुंचे और दरवाजा खटखटाया, तो अंदर से कोई जवाब नहीं मिला। अनहोनी की आशंका पर पड़ोसियों और मकान मालिक की मौजूदगी में पुलिस को सूचना दी गई।

पुलिस द्वारा दरवाजा तोड़े जाने पर विनय का शव पंखे के कुंडे से लटका मिला। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक ब्रजमोहन सिंह राणा ने फॉरेंसिक टीम को बुलाया और मामले की जांच शुरू की।

मृतक के भाई के अनुसार शाम करीब 4:30 बजे विनय से उनकी सामान्य बातचीत हुई थी, जिसमें उसने खाना बनाने को लेकर चर्चा की थी, जिससे किसी अनहोनी का अंदेशा नहीं था।

यह भी पढ़ें 👉  कल 6 फरवरी को अपने पैतृक गांव पंचूर पहुंच सकते हैं उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ, आगमन को लेकर प्रशासन ने की तैयारियां शुरू

परिजनों का कहना है कि विनय की शादी बांदा की एक युवती से तय हुई थी, लेकिन कुछ समय से रिश्ते में तनाव चल रहा था। युवक इस बात से बेहद आहत था।

गुरुवार को ही उसने व्हाट्सएप स्टेटस और सोशल मीडिया पर अपनी और मंगेतर की तस्वीरें साझा करते हुए धोखेबाजी के आरोप लगाए और इसके बाद आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है।

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉