उत्तराखण्डक्राइम/दुर्घटनाहरिद्वार

पति ने पत्नी की गला रेतकर की हत्या, खुद फांसी लगाकर कर ली आत्महत्या, घटना को लेकर क्षेत्र में दहशत का माहौल

Ad

हरिद्वार:-  कनखल थाना क्षेत्र में वसंत कुंज कॉलोनी में मंगलवार सुबह दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। घरेलू विवाद के चलते एक व्यक्ति ने पहले अपनी पत्नी का गला रेतकर निर्मम हत्या कर दी, और फिर खुद फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

Ad

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने पति ऋषि और पत्नी वर्षा के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। कॉलोनी में घटना को लेकर दहशत का माहौल है। पुलिस अधिकारी मामले की जांच में जुटे हैं और घटना के पीछे के कारणों की जांच की जा रही है। सीओ सिटी शिशुपाल सिंह नेगी ने बताया कि घटना सोमवार की देर रात की बताई जा रही है। मामले की जांच की जा रही है।

Ad Ad Ad Ad
यह भी पढ़ें 👉  उत्तरकाशी में महसूस किये भूकंप के झटके, किसी प्रकार की जनहानि की सूचना नहीं, प्रशासन अलर्ट
Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉