विधायक बेहड़ के पुत्र पर हुए हमले के मामले में पुलिस ने किया चौंकाने वाला खुलासा: किसी बाहरी व्यक्ति ने नहीं- सौरभ ने खुद साजिश के तहत दिया था हमले को अंजाम


रुद्रपुर/किच्छाः – विधायक तिलक राज बेहड़ के पुत्र सौरभ पर हुए हमले के मामले में पुलिस ने चौंकाने वाला खुलासा किया है। जांच में सामने आया है कि सौरभ पर हुआ हमला किसी बाहरी व्यक्ति ने नहीं कराया बल्कि खुद सौरभ ने साजिश के तहत इस हमले को अंजाम दिलवाया था।

पुलिस के अनुसार, बाजार में लेन-देन से जुड़ी परेशानियों और राजनीतिक रूप से सुर्खियों में आने की मंशा के चलते इस पूरी साजिश रची थी। मामले की पड़ताल के बाद पुलिस ने सौरभ के करीबी दोस्त इन्द्र समेत उसके तीन अन्य दोस्तों को गिरफ्तार कर लिया है, जिन्होंने हमला कराने में उसकी मदद की।
राजनीतिक गलियारों में मामले को लेकर चर्चा तेज
इस सनसनीखेज खुलासे के बाद जिले में हड़कंप मच गया है। राजनीतिक गलियारों में भी इस मामले को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। बताया जा रहा है कि इस घटनाक्रम के बाद कांग्रेस बैकफुट पर नजर आ रही है, जबकि विपक्ष इस मुद्दे को लेकर हमलावर रुख अपनाने की तैयारी कर रहा है।
अस्पताल से घर लौटे विधायक और उनके पुत्र
पूरे मामले का सच सामने आने के बाद विधायक तिलक राज बेहड़ अपने पुत्र सौरभ को अस्पताल से घर लेकर चले गए हैं। इस कदम को लेकर भी राजनीतिक और सामाजिक स्तर पर अलग-अलग प्रतिक्रियाएं आ रही हैं।
पुलिस की कार्रवाई रहेगी जारी
पुलिस का कहना है कि मामले से जुड़े सभी पहलुओं की जांच पूरी कर ली गई है और आगे की कानूनी कार्रवाई नियमानुसार की जा रही है। पुलिस प्रशासन ने दोपहर बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस कर पूरे मामले का औपचारिक खुलासा करने की बात कही है।








