उत्तराखण्डनैनीताल

सांसद अजय भट्ट ने किसान-श्रमिक चौपाल कार्यक्रम में ग्रामीणों के साथ किया आत्मीय संवाद, कहा सरकार की योजनाओं से जुड़कर विकास के भागीदार बनें

Ad

हल्द्वानी:-  सांसद एवं पूर्व केद्रीय रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट ने हल्द्वानी के मुखानी मंडल अंतर्गत हिम्मतपुर बैजनाथ तथा गौलापार मंडल के कुंवरपुर में ‘विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एंड आजीविका मिशन (ग्रामीण) एक्ट – VB-G RAM G’ के जनजागरण अभियान के तहत आयोजित किसान-श्रमिक चौपाल कार्यक्रम में ग्रामीणों, मेहनतकश श्रमिकों एवं ऊर्जावान युवाओं के साथ आत्मीय संवाद स्थापित किया।

Ad

इस अवसर पर सांसद ने अपने संबोधन में कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में केंद्र सरकार द्वारा संचालित यह मिशन ग्रामीण भारत के आर्थिक और सामाजिक उत्थान की दिशा में एक ऐतिहासिक एवं परिवर्तनकारी पहल है। उन्होंने कहा कि यह योजना गांवों को केवल सरकारी सहायता पर निर्भर रखने की सोच से आगे बढ़ाकर स्थायी रोजगार, आत्मनिर्भर आजीविका और आर्थिक सशक्तिकरण का सुदृढ़ ढांचा तैयार कर रही है।

उन्होंने ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि VB-G RAM G मिशन का उद्देश्य किसानों, श्रमिकों और युवाओं को स्थानीय किसानों, श्रमिकों और युवाओं को स्थानीय स्तर पर अवसर उपलब्ध कराकर पलायन रोकना तथा गांवों को विकास की मुख्यधारा में लाना है। उन्होंने उपस्थित युवाओं से आह्वान किया कि वे सरकार की योजनाओं से जुड़कर स्वयं भी आगे बढ़ें और क्षेत्र के विकास में भागीदार बनें।

यह भी पढ़ें 👉  क्वींस पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनाया 77वां गणतंत्र दिवस, बच्चों ने देशभक्ति के गीत गाकर दिया कर्तव्यों का संदेश

सांसद अजय भट्ट ने कहा कि यह मिशन वास्तव में “विकसित भारत” के संकल्प को जमीनी स्तर पर साकार करने का प्रभावी माध्यम बन रहा है, जो ग्रामीण समाज के भविष्य को नई दिशा देने का कार्य करेगा।

कार्यक्रम में भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारीगण, मंडल पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉