उत्तराखण्डक्राइम/दुर्घटनाबागेश्वर

बुजुर्ग पिता से मारपीट एवं गाली-गलौज करने वाले पुत्र को पुलिस ने किया गिरफ्तार, सोशल मीडिया में वायरल हुआ था वीडियो

Ad

बागेश्वर। बुजुर्ग पिता के साथ मारपीट करने व गाली गलौज करने वाले पुत्र को कांडा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला पंजीकृत किया गया। 

Ad

बुजुर्ग पूर्व सैनिक नंदा बल्लभ पांडे के साथ उनके छोटे बेटे आनंद बल्लभ पांडे द्वारा मारपीट करने व गाली गलौज करने का एक वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हुआ था। वीडियो को संज्ञान में लेते पूर्व सैनिक संगठन ने पुलिस के अधिकारियों को आरोपी के खिलाफ कार्यवाही करने के लिए मांग की थी।

पुलिस अधिकारियों ने संगठन की मांग व वायरल वीडियो की जांच करने के उपरांत कांडा पुलिस को शीघ्र आरोपी को गिरफ्तार करने के आदेश दिए गए। अधिकारियों के आदेश मिलने के बाद कांडा पुलिस ने सातचौरा काण्डा पहुंचकर आरोपी 46 वर्षीय आनंद बल्लभ पांडे को गिरफ्तार किया गया। आरोपी के खिलाफ कांडा पुलिस थाने में विभिन्न धाराओं 115(2)/351(2)/352 में मामला पंजीकृत किया गया। 

यह भी पढ़ें 👉  सीएम पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में हुई मंत्रिमंडल की अहम बैठक, आठ महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर चर्चा, सर्वसम्मति से मिली मंजूरी
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉