Medical
उत्तराखण्डदेहरादून

ब्रांडेड दवा कंपनियों की नकली दवा बनाने वाले गिरोह का भंडाफोड़, दो आरोपियों को मौके पर किया गिरफ्तार, जब्त दवाइयों को सील कर प्रयोगशाला भेजा

ADVERTISEMENTS Ad

देहरादून:- नकली दवा बनाकर लोगों के स्वास्थ्य से खिलवाड़ करने वाले गिरोह उत्तराखंड में सक्रिय हैं। पुलिस और औषधि प्रशासन विभाग ने हरिद्वार जिले में ब्रांडेड दवा कंपनियों की नकली दवा बनाने वाली एक फैक्ट्री और गिरोह का पर्दाफाश किया है। छापेमारी के बाद आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

ADVERTISEMENTS Ad

ड्रग कंट्रोलर ताजबर सिंह जग्गी ने कहा कि रुड़की मकतूलपुर क्षेत्र में विभाग की ओर से खुफिया सूचना पर चार अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी की गई। जिसमें विभाग एवं पुलिस की संयुक्त टीम ने ब्रांडेड दवा कंपनियों के नाम पर नकली दवा बनाने वाले आरोपियों को पकड़ा है।

ADVERTISEMENTS Ad

उन्होंने बताया कि यह गिरोह कई राज्यों में नकली दवा सप्लाई कर रहा था, जबकि उनके पास दवा बनाने का का लाइसेंस भी नहीं है। उन्होंने बताया कि इस कार्रवाई में नरेश धीमान और योगेश गुलाटी नाम के दो आरोपियों को मौके से गिरफ्तार किया गया। छापेमारी के दौरान कई दवा कंपनियों के नाम की दवा के रैपर के साथ ही दवाओं का मटेरियल भी पकड़ा गया है। पकड़ी गई नकली दवाओं में पैरासिटामोल, पेन किलर और शुगर की दवा के हजारों टैबलेट और रैपर पकड़े गए हैं। इस दौरान ब्रांडेड दवा कंपनियों के प्रतिनिधियों को बुलाया गया, जिन्होंने इन दवाओं को अपनी होने से इंकार किया। खुफिया सूचना के आधार पर हुई कार्रवाई की अगुवाई वरिष्ठ औषधि निरीक्षक अनिता भारती और औषधि निरीक्षक अमित आजाद ने की। जब्त दवाओं को सील कर जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा गया है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने दो आरोपियों को जिला बदर करने के दिये आदेश, दो के नोटिस निरस्त
Ad

एसटीएफ को सूचना मिली थी कि एक गिरोह उत्तराखंड, राजस्थान, हरियाणा, हिमाचल, चंडीगढ़ में नकली दवाइयां तैयार कराकर बाजार में प्रतिष्ठित कंपनियों के नाम से बेच रहा है। इस क्रम में एसटीएफ ने एक आरोपी को संतोष कुमार को पूर्व में सेलाकुई से गिरफ्तार किया था। उसके पास प्रतिष्ठित कंपनियों की दवाओं के नकली आउटर बॉक्स, लेबल और क्यूआर कोड मिले थे। आरोपी ने पूछताछ में बताया था कि उसने यह सामग्री अक्षय नाम के व्यक्ति के कहने पर तैयार की, जिन्हें वह भिवाड़ी राजस्थान भेजने वाला था। जांच के बाद पता चला कि अक्षय नाम का कोई व्यक्ति नहीं है, बल्कि मुख्य आरोपी नवीन बसंल पुत्र महावीर प्रसाद बसंल निवासी आशियाना गार्डन ग्रीन भिवाड़ी राजस्थान है। उसके नाम पर कई दवाइयों की फर्में रजिस्टर्ड हैं। एसटीएफ ने शुक्रवार को आरोपी को आशियाना गार्डन भिवाड़ी राजस्थान से गिरफ्तार किया।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  हादसा: विद्युत सब स्टेशन में कार्यरत 25 वर्षीय युवक की करंट लगने से मौत, हादसे के बाद विद्युत विभाग के अधिकारियों और परिजनों में मचा हड़कंप
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉