उत्तराखण्डनैनीताल

होली के त्यौहार को लेकर प्रशासन ने किया महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन, ग्राम प्रधानों, पार्षदों, क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों और शहर के संभ्रांत नागरिकों ने की सहभागिता

Ad

हल्द्वानी:-  होली के त्यौहार को लेकर जनपद में कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के दृष्टिगत आज एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक मे विवेक राय (अपर जिलाधिकारी, प्रशासन, नैनीताल), जगदीश चंद्रा (पुलिस अधीक्षक, नैनीताल), एपी बाजपेई (सिटी मजिस्ट्रेट), प्रमोद कुमार (उप जिलाधिकारी हल्द्वानी), अमित कुमार (पुलिस क्षेत्राधिकारी), कुलदीप पांडे (तहसीलदार हल्द्वानी), प्रभारी निरीक्षक कोतवाली हल्द्वानी, बनभूलपूरा, काठगोदाम, मुखानी, समस्त चौकी प्रभारी एवं उपनिरीक्षक उपस्थित रहे।

Ad

बैठक में ग्राम प्रधानों, पार्षदों, क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों तथा शहर के संभ्रांत नागरिकों ने भी सहभागिता की।

Ad

बैठक के दौरान सिंधी चौराहा, चौफला चौराहा, ट्रांसपोर्ट नगर एवं अन्य भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों को संवेदनशील स्थानों के रूप में चिन्हित किया गया। इन क्षेत्रों में विशेष पुलिस बल एवं मजिस्ट्रेट की तैनाती सुनिश्चित की जाएगी। प्रशासन एवं पुलिस द्वारा सभी नागरिकों से अपील की गई कि होली एवं रमजान के पर्व को आपसी सौहार्द, शांति के साथ मनाएं। किसी भी प्रकार के हुड़दंग, अवांछनीय गतिविधि अथवा कानून व्यवस्था भंग करने के प्रयास पर कठोर कार्यवाही की जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत ने सड़क पर निर्माण सामग्री डाले जाने पर जताई नाराजगी, 10 हजार रुपए का करवाया चालान

होली के दौरान विभिन्न स्थानों पर पुलिस टीमों की तैनाती रहेगी। ओवरस्पीडिंग एवं ड्रंकन ड्राइविंग के विरुद्ध विशेष अभियान चलाया जाएगा। हुड़दंग करने वाले व्यक्तियों की पहचान कर उनके विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी। पेयजल आपूर्ति के संबंध में सहायक अभियंता को निर्देशित किया गया कि अपराह्न 12 बजे से 3 बजे तक नियमित पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित की जाए।

यह भी पढ़ें 👉  लिटिल फ्लावर स्कूल में हर्षोल्लास के साथ मनाया होली महोत्सव

सभी महत्वपूर्ण स्थानों में मजिस्ट्रेट ड्यूटी भी लगाई गयी है। शहरी क्षेत्र में सिटी मजिस्ट्रेट तथा ग्रामीण क्षेत्र में उप जिला मजिस्ट्रेट हल्द्वानी मजिस्ट्रेट के रूप मे पर्यवेक्षण करेंगे।

पुलिस प्रशासन ने समस्त नागरिकों से सहयोग की अपेक्षा की है, ताकि त्योहार शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हो सके।

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉