उत्तराखण्डदेहरादून

सड़क हादसा: फ्लाईओवर पर कई वाहन आपस में टकराए, कार में लगी भीषण आग, महिला की दर्दनाक मौत

Ad

ऋषिकेश:-  हरिद्वार-देहरादून मार्ग पर रविवार रात एक भीषण सड़क हादसे ने अफरा-तफरी मचा दी। मोतीचूर फ्लाईओवर के पास कई वाहन आपस में टकरा गए, जिसके बाद एक कार में भीषण आग लग गई। इस दर्दनाक हादसे में कार सवार एक महिला की मौत हो गई। दुर्घटना के बाद हाईवे पर कई किलोमीटर लंबा जाम लग गया और यात्रियों को घंटों तक परेशान होना पड़ा।

Ad

प्राप्त जानकारी के अनुसार रविवार रात करीब 10:20 बजे रायवाला से हरिद्वार की ओर जाने वाली लेन पर एक कार चालक ने अचानक ब्रेक लगा दिया। पीछे चल रहा ट्रैक्टर समय पर वाहन नहीं रोक सका और कार से टकरा गया। इसके तुरंत बाद पीछे से आ रहे एक ट्रक ने ट्रैक्टर को जोरदार टक्कर मार दी।

Ad

टक्कर इतनी भीषण थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और उसमें आग लग गई। देखते ही देखते आग ने पूरी कार को अपनी चपेट में ले लिया। बताया जा रहा है कि कार में सवार एक महिला इस हादसे में बूरी तरह फंस गई और उसकी दर्दनाक मौत हो गई।
जानकारी के मुताबिक हादसे के बाद महिला का शव ट्रक के नीचे फंस गया था। दुर्घटना के दौरान ट्रक का प्रेशर टूट जाने से उसके ब्रेक जाम हो गए और सीमेंट से भरा होने के कारण ट्रक को तुरंत हटाया नहीं जा सका। पहले जेसीबी और क्रेन की मदद से ट्रक हटाने की कोशिश की गई, लेकिन बाद में हाइड्रा मशीन की सहायता से उसे हटाया जा सका।

यह भी पढ़ें 👉  सड़क चौड़ीकरण का कार्य तेजी पर, बाधक बन रहे दो भवनों को तोड़ने की कार्रवाई शुरू, प्रशासन ने की लोगों से स्वयं अतिक्रमण हटाने की अपील

वेगनार कार ट्रक और बस के बीच बुरी तरह पिचक गई थी। राहत टीम के द्वारा महिला का शव देर रात करीब पौने एक बजे बाहर निकाला जा सका।

हादसे के दौरान स्थानीय लोगों और राहगीरों ने भी राहत एवं बचाव कार्य में महत्वपूर्ण सहयोग किया। लोगों ने पुलिस और फायर कर्मियों की मदद करते हुए रास्ता साफ कराने और क्षतिग्रस्त वाहनों को हटाने में सहयोग दिया, जिससे बचाव कार्य को आगे बढ़ाया जा सका।

दुर्घटना के बाद हाईवे पर लंबा जाम लग गया। एक ओर हरिद्वार की दिशा तक और दूसरी ओर रायवाला तक वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। हादसे के कारण मार्ग पूरी तरह बाधित हो गया और यात्रियों को कई घंटों तक परेशानी का सामना करना पड़ा।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून के जिलाधिकारी ने हरिद्वार में की छापेमारी की कार्रवाई, पुलिस ने चार नाबालिगों से काम कराने पर तीन लोगों के खिलाफ किया मुकदमा दर्ज

घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। कई वाहन चालक अपने वाहन सड़क पर ही लॉक कर वहां से चले गए, जिससे राहत एवं बचाव कार्य में काफी बाधा उत्पन्न हुई। फायर ब्रिगेड की गाड़ियों को भी घटनास्थल तक पहुंचने में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। सड़क पर खड़े वाहनों के कारण रास्ता जाम हो गया था, ऐसे में फायर कर्मियों को खुद आगे बढ़कर हाथों से वाहनों को हटाकर रास्ता बनाना पड़ा।

सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीमें मौके पर पहुंच गईं और यातायात को सुचारू करने में जुट गईं। अधिकारियों के अनुसार दुर्घटनाग्रस्त ट्रक को हटाकर रास्ता पूरी तरह साफ होने के बाद ही यातायात सामान्य हो पाया। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉