उत्तराखण्डदेहरादून

स्कॉर्पियो ने स्कूटी को मारी टक्कर, दो युवकों की मौत, स्काॅर्पियो चालक मौके से फरार

Ad

देहरादून जिले के छिद्दरवाला में रविवार दोपहर  एक दर्दनाक हादसा हो गया। कार की टक्कर से स्कूटी सवार दो युवकों की मौत हो गई। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भिजवाया।

Ad

बताया जा रहा है कि छिद्दरवाला स्थित पेट्रोल पंप के पास स्कॉर्पियो ने आगे चल रही स्कूटी को टक्कर मार दी, जिससे स्कूटी सवार युवक आगे चल रहे ट्रक की चपेट में आ गए।

घटना में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक युवक ने अस्पताल जाते समय दम तोड़ दिया। प्रभारी निरीक्षक बीएल भारती ने बताया कि मृतकों की शिनाख्त नहीं हो पाई है। बताया जा रहा है कि स्कॉर्पियो चालक मौके से फरार गया है जिसकी तलाश की जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  लो वोल्टेज की समस्या से जूझ रहे उपभोक्ताओं के लिए राहत भरी खबर: 2.10 करोड़ रुपए की लागत से 11 नए बिजली ट्रांसफार्मर लगाए जाने की मिली स्वीकृति
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉