उत्तराखण्डरूद्रप्रयाग

हेलीकॉप्टर हादसे में मारे गए सभी यात्रियों के शव एसडीआरएफ ने किये बरामद

Ad

रुद्रप्रयाग:- केदारनाथ मार्ग पर आज सुबह हुए हेलीकॉप्टर हादसे में मारे गए सभी यात्रियों के शव एसडीआरएफ ने बरामद कर लिए हैं।

Ad

पुलिस के मुताबिक आज प्रातः लगभग 05:30 बजे उत्तराखंड के केदारनाथ धाम मार्ग पर स्थित गौरीकुंड क्षेत्र में एक बड़ा हादसा घटित हुआ। आर्यन एविएशन कंपनी का एक हेलीकॉप्टर, जो केदारनाथ से गुप्तकाशी की ओर जा रहा था, खराब मौसम के चलते दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस हेलीकॉप्टर में कुल सात व्यक्ति सवार थे, जिनकी दुर्भाग्यवश मौके पर ही मृत्यु हो गई। दुर्घटनाग्रस्त हेलीकॉप्टर में सवार व्यक्तियों में कैप्टेन राजबीर सिंह चौहान 39 वर्ष पायलट निवासी जयपुर, विक्रम रावत बीकेटीसी प्रतिनिधि निवासी रासी, ऊखीमठ, विनोद देवी 66 वर्ष, निवासी उत्तरप्रदेश, तृष्टि सिंह 19 वर्ष, निवासी उत्तरप्रदेश, राजकुमार सुरेश जायसवाल 41 वर्ष, निवासी गुजरात, श्रद्धा राजकुमार जायसवाल निवासी महाराष्ट्र, काशी 2 वर्षीय बालिका, निवासी महाराष्ट्र शामिल थे।

घटना की सूचना मिलते ही एसडीआरएफ सेनानायक अर्पण यदुवंशी के निर्देशन में रेस्क्यू टीमें तत्काल रवाना की गईं। घटनास्थल एक अत्यंत दुर्गम व घने जंगल क्षेत्र में स्थित था, जहाँ पहुँचकर एसडीआरएफ, एनडीआरआरएफ, और स्थानीय पुलिस की संयुक्त टीमों ने तेज़ रफ्तार और समन्वित रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी 28 को हल्द्वानी में, विभिन्न विकास योजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास कार्यक्रम में करेंगे प्रतिभाग
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉