उत्तराखण्डऊधम सिंह नगर

एसटीएफ के हाथ लगी बड़ी कामयाबी, किच्छा पुलिस के साथ संयुक्त कार्रवाई करते हुए 1 किलो 33 ग्राम हेरोइन की बरामद

Ad

किच्छा:- उत्तराखंड में नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एसटीएफ को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। एसटीएफ की एंटी नार्कोटिक्स कुमाऊं यूनिट ने किच्छा पुलिस के साथ संयुक्त कार्रवाई करते हुए 1 किलो 33 ग्राम हेरोइन बरामद की है, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 3 करोड़ 10 लाख रुपये आंकी गई है। इस कार्रवाई में सहनवाज नामक बड़े नशा तस्कर को गिरफ्तार किया गया है।

Ad

यह कार्रवाई मुख्यमंत्री उत्तराखंड के ड्रग्स फ्री देवभूमि अभियान के तहत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एसटीएफ नवनीत भुल्लर के निर्देशों पर की गई। सीओ परवेज अली के निर्देशन और प्रभारी निरीक्षक एसटीएफ (एंटी नार्कोटिक्स) कुमाऊं यूनिट पावन स्वरूप के नेतृत्व में एसटीएफ टीम ने कोतवाली किच्छा क्षेत्र के आजाद नगर चौकी इलाके में स्थानीय पुलिस के साथ संयुक्त ऑपरेशन को अंजाम दिया।

पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार अभियुक्त सहनवाज उर्फ मामू कुमाऊं क्षेत्र में हेरोइन का बड़ा सप्लायर माना जाता है। पूछताछ में उसने बताया कि वह यह हेरोइन बरेली निवासी ‘भइया’ नामक व्यक्ति से खरीदता था और इसे हरजिंदर नामक व्यक्ति को बेचने के लिए ले जा रहा था। एसटीएफ का कहना है कि सहनवाज द्वारा सप्लाई की जाने वाली हेरोइन उच्च शुद्धता की होती थी, जिसके कारण कुमाऊं के ड्रग पैडलरों में इसकी काफी मांग थी।

एंटी नार्कोटिक्स यूनिट पिछले करीब दो वर्षों से सहनवाज की गतिविधियों पर नजर रखे हुए थी। अभियुक्त ने यह भी बताया कि बरेली से भइया की ओर से अक्सर एक युवक हेरोइन की डिलीवरी के लिए आता था, जिसकी पहचान वह नाम से नहीं जानता, लेकिन उपलब्ध फोटो के आधार पर एसटीएफ अब उसकी पहचान और गिरफ्तारी के प्रयास में जुटी हुई है।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं में निर्माणाधीन अत्याधुनिक दुग्ध प्लांट का निदेशक अशोक कुमार जोशी ने किया निरीक्षण, निर्माण कार्य गुणवत्तापूर्ण ढंग से करने के दिए निर्देश

सहनवाज की गिरफ्तारी नशा मुक्त उत्तराखंड अभियान के लिए एक बड़ी उपलब्धि है, जिससे कुमाऊं क्षेत्र में हेरोइन की सप्लाई पर प्रभावी अंकुश लगेगा। मामले में आगे की जांच जारी है और नशा तस्करी के नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश तेज कर दी गई है।

गिरफ्तार अभियुक्तः

सहनवाज पुत्र इस्तेखार, उम्र 36 वर्ष निवासी – बहेड़ी, जनपद बरेली

बरामदगीः

1 किलो 33 ग्राम हेरोइन एक मोटरसाइकिल

एसटीएफ एंटी नार्कोटिक्स टीमः

निरीक्षक पावन स्वरूप उप निरीक्षक विनोद चंद्र जोशी आरक्षी वीरेंद्र चौहान आरक्षी इसरार अहमद

कोतवाली किच्छा पुलिस टीमः

निरीक्षक प्रकाश दानू उप निरीक्षक पवन जोशी आरक्षी उमेश सिंह आरक्षी उमेद गिरी

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉