उत्तराखण्डनैनीताल

शॉर्ट सर्किट से मकान में लगी आग, लाखों का सामान जलकर खाक, विधायक ने दिया पीड़ित परिवार को मदद का आश्वासन

Ad

हल्द्वानी:- वार्ड संख्या 33 इंदिरा नगर बड़ी सड़क में मंगलवार दोपहर शॉर्ट सर्किट से लगी आग ने एक  आशियाना उजाड़ दिया। घटना दोपहर लगभग 12 से 1 के बीच हुई। उस समय मकान मालिक शमीम अहमद मेहनत-मजदूरी के लिए बाहर गए थे और उनकी मां भी काम पर निकली हुई थीं।

Ad

आग लगते ही पड़ोसियों ने घर से धुआं उठता देखा तो हड़कंप मच गया। लोगों ने ताला तोड़कर घर में प्रवेश किया, लेकिन तब तक आग ने विकराल रूप ले लिया था। मोहल्लेवासियों ने बाल्टियों और मटकों से पानी डालकर आग पर काबू पाने की कोशिश की, मगर घर का सारा सामान जलकर राख हो गया। आग में कपड़े, बिस्तर, डबल बेड, फर्नीचर और जरूरी घरेलू सामान पूरी तरह नष्ट हो गया। अनुमान है कि करीब एक से डेढ़ लाख रुपये का नुकसान हुआ है।

सूचना मिलने पर पूर्व सभासद शकील अहमद सलमानी मौके पर पहुंचे और उन्होंने भी आग बुझाने में मदद की। साथ ही फायर ब्रिगेड, पुलिस व तहसील प्रशासन को सूचित किया। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

यह भी पढ़ें 👉  एसकेएम स्कूल में हर्षोल्लास के साथ मनाया गणतंत्र दिवस, विद्यार्थियों ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत कर उपस्थित सभी लोगों का मन मोहा

भवन स्वामी ने विधायक सुमित हृदयेश को भी घटना की जानकारी दी। विधायक ने पीड़ित परिवार को हर संभव मदद का आश्वासन दिया।

पूर्व सभासद शकील अहमद सलमानी ने जिला व नगर प्रशासन से मांग की है कि गरीब परिवार को आपदा मद से यथासंभव आर्थिक सहायता प्रदान की जाए, ताकि वे अपना जीवन-यापन कर सकें।

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉