उत्तराखण्डनैनीताल

पुलिस को चकमा देकर चोरी का आरोपी फरार, चौकी में मचा हड़कंप

हल्द्वानी। आरटीओ पुलिस चौकी  पुलिस हिरासत से एक चोरी का आरोपी भाग खड़ा हुआ। लगभग डेढ़ माह पूर्व शहर में एक व्यापारी के घर हुई बड़ी चोरी में पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद सम्बा गैंग के एक नेपाल निवासी सदस्य को पुलिस ने गिरफ्तार किया था।

Ad

मिल रही जानकारी के अनुसार पुलिस को शक था कि डेढ़ माह पूर्व मुखानी चौराहे के पास रहने वाले एक व्यापारी के घर चोरी की घटना में रम्बा गिरोह का हाथ है। पुलिस ने लंबी पड़ताल व मशक्कत के बाद नेपाल निवासी प्रेल नामक व्यक्ति को गिरफ्तार किया था।

यह भी पढ़ें 👉  अक्षय तृतीया के पावन पर्व पर खुलेंगे यमुनोत्री धाम के कपाट

बताया जा रहा है कि उसने लघुशंका के बहाना बनाया और एकांत में चला गया। इसके बाद वह लौट कर नहीं आया। उसके फरार होने की खबर से चौकी में हड़कंप मच गया। रविवार देर रात तक पुलिस उसकी तलाश में शहर की खाक छानती रही।

रविवार देर शाम आरटीओ चौकी में पुलिस नेपाली नागरिक से चोरी के संबंध में पूछताछ कर रही थी। इस बीच नेपाली नागरिक ने लघुशंका जाने का बहाना बनाया। उसे बाथरूम की ओर जाने को कहा गया। इस बीच पुलिस को चकमा देकर वो चौकी से फरार हो गया। घटना के बाद पुलिस कंट्रोल रूम को सक्रिय किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  सेंचुरी उद्योग लालकुआं के अधिग्रहण के बाद कार्यरत अधिकारियों एवं कर्मचारियों की सेवाएं नहीं होंगी प्रभावित

सीसीटीवी से निगरानी और गलियों में तलाश शुरू की गई, लेकिन देररात तक वो नही मिला। एसपी सिटी प्रकाश चंद्र ने बताया कि व्यक्ति की तलाश की जा रही है।

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉