Medical
उत्तराखण्डनैनीताल

वारदात: पारिवारिक विवाद के चलते भाई ने की भाई की हत्या, आरोपी पुलिस हिरासत में, पूर्व में भी काट चुका है सजा, पूरे इलाके में दहशत का माहौल

ADVERTISEMENTS Ad

हल्द्वानी:- मंगलवार देर रात एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई, जिसमें भाई ने अपने ही छोटे भाई की हत्या कर दी। पारिवारिक विवाद के चलते एक व्यक्ति ने अपने ही छोटे भाई की बेरहमी से स्टील के लोटे से मुंह और सिर पर वार कर पीट-पीटकर हत्या कर दी। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया, जबकि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए जांच शुरू कर दी है।

ADVERTISEMENTS Ad

पुलिस के अनुसार, राम मंदिर बगीचा बरेली रोड निवासी संदीप जायसवाल पुत्र स्व.लल्लन प्रसाद जायसवाल मंगलवार रात करीब 11 बजे घर पहुंचा। आरोप है कि घर आते ही उसने अपने छोटे भाई 42 वर्षीय सोनू जायसवाल के साथ गाली-गलौज शुरू कर दी, जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गई। संदीप ने पास में पड़ा स्टील का लौटा उठाकर सोनू के सिर और चेहरे पर कई बार वार किए और उसे तखत पर पटक-पटक कर बेरहमी से पीट कर हत्या कर दी।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सीएम कैंप कार्यालय में लोगों की सुनी समस्याएं, सभी समस्याओं को समय से समाधान करने के अधिकारियों को दिए निर्देश
Ad

घटना के दौरान घर में मौजूद परिजनों ने बीच-बचाव का प्रयास किया, लेकिन आरोपित ने सभी को जान से मारने की धमकी देते हुए कमरे में बंद कर दिया। परिजनों का आरोप है कि संदीप लगातार सोनू को पीटता रहा, जिससे वह मौके पर ही बेहोश हो गया।

अस्पताल में चिकित्सकों ने किया मृत घोषित

कुछ देर बाद सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक आरोपित पीछे के रास्ते से फरार हो चुका था। पुलिस ने गंभीर रूप से घायल सोनू जायसवाल को तत्काल अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

भतीजे की तहरीर पर हत्या का मुकदमा दर्ज

मृतक के भतीजे अंकित जायसवाल की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी संदीप जायसवाल के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। परिजनों का कहना है कि आरोपी का पूर्व में भी आपराधिक इतिहास रहा है, जिससे परिवार पहले से ही भयभीत था।

यह भी पढ़ें 👉  कांवड़ मेले को लेकर रेलवे ने की तैयारी शुरू, दिल्ली-हरिद्वार रेल मार्ग पर विशेष ट्रेनों के संचालन की योजना, कोच बढ़ाने और भीड़ प्रबंधन के लिए होंगे विशेष इंतजाम

रोडवेज स्टेशन के पास से पकड़ा गया आरोपी

कोतवाली प्रभारी निरीक्षक विजय मेहता ने बताया कि छोटे भाई की हत्या के बाद आरोपी फरार हो गया था। पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए उसे हल्द्वानी रोडवेज स्टेशन के पास से 32 बोर के तमंचे के साथ पकड़ लिया। आरोपी फिलहाल हिरासत में है और उसे गिरफ्तार कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

पूरे इलाके में दहशत का माहौल

घटना के बाद बरेली रोड क्षेत्र और आसपास के इलाकों में पूरी तरह से दहशत का माहौल है। लोग इस नृशंस वारदात से स्तब्ध हैं और सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल उठा रहे हैं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉