उत्तराखण्डनैनीताल

होली की खुशियों के बीच तीन परिवारों में पसरा मातम, अलग-अलग घटनाओं में महिला समेत तीन की मौत

Ad


हल्द्वानी: खुशियों के बीच तीन परिवारों के लिए होली का त्योहार दुख भरा रहा है। होली के मौके पर  अलग-अलग घटनाओं में एक महिला सहित तीन लोगों की मौत हो गयी। तीनों शवों को पुलिस ने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के बाद परिवार वालों को सौंप दिया है। पहला मामला राजीव नगर बंगाली कॉलोनी लालकुआं निवासी 48 वर्षीय मालती देवी अज्ञात कारणों के चलते फंदे से झूल गई, परिजन उन्हें सुशीला तिवारी अस्पताल ले गए लेकिन इससे पहले ही महिला की मौत हो चुकी थी। दूसरी घटना हल्द्वानी कोतवाली क्षेत्र के रामपुर रोड निवासी 33 वर्षीय चंदन सिंह ने अज्ञात कारणों के चलते घर में जहरीला पदार्थ खा लिया जिससे उनकी भी अस्पताल पहुंचने से पहले ही मौत हो गयी। वह बाजुठिया मुक्तेश्वर, रामगढ़ के रहने वाले थे। वहीं गौलापार निवासी 21 वर्षीय त्रिलोक सिंह बर्गली की संदिग्ध हालात में मौत हो गई, तबीयत बिगड़ने पर त्रिलोक को उपचार के लिए एसटीएच लाया गया जहां इलाज के दौरान त्रिलोक सिंह ने दम तोड़ दिया।

Ad Ad Ad
यह भी पढ़ें 👉  होली पर्व के मद्देनजर रेलवे प्रशासन ने दी राहत भरी खबर, विशेष ट्रेनों में बर्थ और सीटें उपलब्ध
Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉