उत्तराखण्डनैनीताल

आज छह घंटे बिजली आपूर्ति रहेगी बाधित, तीस हजार उपभोक्ता होंगे प्रभावित, इन क्षेत्रों में होगी कटौती

Ad

हल्द्वानी:-  आज मंगलवार को हजारों उपभोक्ताओं को बिजली कटौती का सामना करना पड़ेगा। विद्युत वितरण खंड शहर के अंतर्गत आने वाले कालाढूंगी रोड चौराहा और 13 बीघा बिजलीघर से जुड़े क्षेत्रों में सुबह 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक बिजली आपूर्ति पूरी तरह से बाधित रहेगी। इस दौरान लगभग 30 हजार उपभोक्ता प्रभावित होंगे।
उत्तराखंड पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड  से प्राप्त जानकारी के अनुसार, 220 केवी कमलुवागांजा उपकेंद्र से निकलने वाले 33 केवी फीडरों को टीबीसी बसवे से जोड़ने का कार्य किया जा रहा है, जिसके लिए शटडाउन लिया गया है।

पिटकुल के अधिशासी अभियंता पंकज आर्या ने बताया कि टीबीसी बसवे का निर्माण कार्य पूरा कर लिया गया है। अब इसे फीडरों से जोड़ने का कार्य किया जा रहा है। इस तकनीकी व्यवस्था के लागू होने के बाद किसी भी तकनीकी खराबी की स्थिति में पूरे फीडर को बंद नहीं करना पड़ेगा, केवल प्रभावित क्षेत्र में ही बिजली आपूर्ति बाधित होगी।

Ad

इन क्षेत्रों में रहेगा बिजली का संकट
>रामपुर रोड
>बरेली रोड
>बाजार क्षेत्र
>आजादनगर
>धान मिल
>उजालानगर
>मंडी
>नई बस्ती

इन कॉलोनियों और मोहल्लों मे होगी कटौती
>मंगलपड़ाव गली नंबर दो से चार
>मेडिकल कॉलेज
>पर्वतीय मोहल्ला
>हिमालया फार्म
>इंदिरानगर बड़ी रोड
>गौजाजाली
>शनि बाजार
>गल्ला मंडी
>मयूर विहार
>जोशी कॉलोनी
>अलकनंदा कॉलोनी

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी के कृष्णा हॉस्पिटल ने हासिल की चिकित्सा के क्षेत्र में नई उपलब्धि:  रिकॉर्ड समय में टीटीपी जैसी जानलेवा रक्त-आपात स्थिति का किया सफल इलाज

विद्युत विभाग ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे शटडाउन अवधि में संयम भारती और अपने आवश्यक कार्य पहले ही निपटा लें। अधिकारियों का कहना है कि काम पूरा होने के बाद भविष्य में मरम्मत या फॉल्ट की स्थिति में उपभोक्ताओं को कम असुविधा होगी।

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉