उत्तराखण्डनैनीताल

परिवहन विभाग ने चलाया चेकिंग अभियान, 82 वाहनों का किया चालान, 6 वाहनों को किया सीज

Ad

हल्द्वानी:- आज परिवहन विभाग ने नियम विरुद्ध और अनधिकृत वाहन संचालन करने के अभियोग में 82 वाहनों के चालान किये और 06 को सीज किया गया। नैनीताल क्षेत्र में परिवहन कर अधिकारी प्रमोद कर्नाटक, हल्द्वानी क्षेत्र में एआरटीओ  जितेंद्र सिंघवान, कालाढूंगी हल्द्वानी मार्ग पर परिवहन कर अधिकारी मुकुल अग्रवाल आदि के द्वारा चेकिंग अभियान चलाया गया। इसमें ओवरलोडिंग, ओवर स्पीडिंग, रिफ्लेक्टर, नंबर प्लेट, सीट बेल्ट, बिना हेलमेट वाहन संचालन आदि के अभियोग में प्रवर्तन कार्रवाई की गई। कार्रवाई के दौरान प्रपत्र प्रस्तुत न करने के अभियोग में पिकअप, ई-रिक्शा व ऑटो सहित 6 वाहन सीज किए गए।

चेकिंग अभियान में परिवहन कार्मिक नंदन रावत,  गिरीश कांडपाल, चंदन सप्याल, महेंद्र कुमार, श्री अरविंद हयांकी आदि सम्मिलित रहे।

Ad
यह भी पढ़ें 👉  होली के त्योहार पर यात्रियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए परिवहन निगम ने लिया अहम फैसला, नैनीताल से दिल्ली और देहरादून रूट के लिए बढ़ाई जाएंगी बसें
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉