उत्तराखण्डक्राइम/दुर्घटनानैनीताल

निर्माणाधीन शॉपिंग कांप्लेक्स की छत गिरी, दो मजदूर मलबे में दबे, रेस्क्यू टीम ने सुरक्षित निकाला

Ad

हल्द्वानी:- फतेहपुर क्षेत्र में बड़ा हादसा हो गया। मुखानी थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक निर्माणाधीन शॉपिंग कॉम्प्लेक्स की छत अचानक गिर गई। हादसे के समय छत के नीचे दो मजदूर दब गए। सूचना मिलते ही पुलिस और अग्निशमन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और तेजी से रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया।
एसपी सिटी प्रकाश चंद्र ने बताया कि फतेहपुर में एक शॉपिंग कॉम्प्लेक्स का निर्माण चल रहा था। कुछ दिन पहले ही उसकी छत का लेंटर डाला गया था। सोमवार को जब शटरिंग हटाई जा रही थी, तभी छत भरभरा कर नीचे गिर गई और दो मजदूर मलबे में दब गए।
रेस्क्यू टीम ने तत्परता दिखाते हुए दोनों मजदूरों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया और अस्पताल में भर्ती कराया। दोनों मजदूर खतरे से बाहर बताए जा रहे हैं। घायल मजदूरों की पहचान उत्तर प्रदेश के बरेली निवासी जाहिद और इकराम के रूप में हुई है।
एसपी सिटी के मुताबिक प्रथम दृष्टया मामला ठेकेदार की लापरवाही का प्रतीत हो रहा है। हादसे की पूरी जांच जिला प्रशासन को सौंपी गई है, जो यह पता लगाएगा कि निर्माण कार्य में किन मानकों की अनदेखी की गई थी।

Ad Ad Ad
यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं में निर्माणाधीन अत्याधुनिक दुग्ध प्लांट का निदेशक अशोक कुमार जोशी ने किया निरीक्षण, निर्माण कार्य गुणवत्तापूर्ण ढंग से करने के दिए निर्देश
Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉