Medical
उत्तराखण्डदेहरादून

अब घर बैठ पा सकते हैं बिजली के बिल संबंधित जानकारी एवं अन्य समस्याओं का समाधान, यूपीसीएल ने जारी किया टोल फ्री नंबर

ADVERTISEMENTS Ad

देहरादून। उत्तराखंड पावर कार्पोरेशन लि.(यूपीसीएल) ने उपभोक्ताओं की समस्याओं का घर बैठे समाधान के लिए टोल फ्री नंबर जारी किया है, जो चौबीस घंटे काम करेगा। टोल फ्री नं.1912 मुख्यमंत्री की प्रेरणा एवं उनके मूल मंत्र सरलीकरण, समाधान एवं निस्तारण को आधार बनाकर यूपीसीएल द्वारा विभिन्न माध्यमों से विद्युत उपभोक्ताओं की सेवाओं को और बेहतर बनाया जा रहा है।इसके अन्तर्गत केन्द्रीयकृत कॉल सेण्टर का संचालन, उपभोक्ता स्वयं सेवा मोबाइल एप तथा मेगा कैम्प / शिविरों का आयोजन इत्यादि शामिल है।
उपभोक्ताओं की बिजली से जुड़ी समस्याओं का त्वरित गति से समाधान हेतु यूपीसीएल मुख्यालय स्थित चौबीस घंटे केन्द्रीयकृत कॉल सेंटर का नियमित रूप से संचालन किया जा रहा है। कॉल सेंटर में लगातार तीन शिफ्टों में कार्य किया जाता है। वर्तमान में सेंटर में 105 सीएसआर (उपभोक्ता सेवा प्रतिनिधि) कार्यरत हैं, जिनमें 64 पुरुष और 41 महिला ऑपरेटर शामिल हैं। अब उपभोक्तागण टोल फ्री नं. 1912 पर सम्पर्क कर स्मार्ट मीटर प्रणाली से जुड़ी जानकारी भी प्राप्त कर सकते हैं।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी कल 2 नवंबर को एक दिवसीय जनपद भ्रमण पर, विंटेज ग्रीन में आयोजित समारोह में करेंगे प्रतिभाग
Ad

इसके अतिरिक्त सेंटर में पूरे प्रदेश से आने वाली सभी बिजली सम्बन्धी शिकायतों का अनुश्रवण किया जाता है और सम्बन्धित विभाग को कार्यवाही हेतु अग्रसित कर दिया जाता है। उपभोक्ता द्वारा शिकायत दर्ज कराने के साथ ही शिकायत संख्या जनरेट कर दी जाती है तथा उपभोक्ता स्वयं सेवा मोबाईल एपलिकेशन के द्वारा अपनी शिकायत को ट्रैक कर स्टेटस की जानकारी भी ले सकते हैं। स्वयं सेवा मोबाईल एप के अलावा भी उपभोक्ता विभिन्न ऑनलाईन माध्यमों जैसे यूपीसीएल की वेबसाइट (www.upcl.org), ई-मेल ([email protected]) एवं टोल फ्री नं. 1912 पर कॉल कर अपनी शिकायत दर्ज करवा सकते हैं। केन्द्रीयकृत कॉल सेंटर के माध्यम से प्रतिदिन 500 से अधिक उपभोक्तागण अपनी विद्युत सम्बन्धित समस्याओं का समाधान पा रहे हैं।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड मौसम: प्रदेश में लगातार बदल रहा मौसम का मिजाज: दिन में गर्मी का एहसास, सुबह शाम बढ़ रही ठंड, कुछ दिनों तक बारिश के आसार नहीं
Ad
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉