उत्तराखण्डऊधम सिंह नगर

भालू के हमले से ग्रामीण की हालत गंभीर, हायर सेंटर किया रेफर

Ad

खटीमा।  एक ग्रामीण पर भालू ने हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। चिकित्सकों ने घायल की हालत गंभीर होने पर हायर सेंटर रेफर कर दिया।

Ad

 गांगी निवासी श्रीकृष्ण सोमवार की देर शाम गांव स्थित बहने वाली नदी के किनारे अपने खेत में लगी गन्ने की फसल को देखने गया था। इसी गन्ने के खेत में बैठे भालू ने उसके ऊपर हमला कर दिया। उसके शोरगुल करने पर ग्रामीण व परिजन खेत की ओर लाठी डंडे लेकर दौड़ पड़े
ग्रामीणों के शोरगुल कर मौके पर पहुंचने से पहले भालू श्रीकृष्ण को छोड़कर भाग गया। भालू ने दाहिना हाथ बुरी तरह काट कर जख्मी कर दिया। ग्रामीणों ने घटना की सूचना वन विभाग को दी। परिजन व ग्रामीण घायल को उप जिला चिकित्सालय लेकर आए। जहां चिकित्सकों ने घायल का प्राथमिक उपचार करने के बाद हालत गंभीर होने पर हायर सेंटर रेफर कर दिया

Ad Ad Ad Ad
यह भी पढ़ें 👉  छठी कक्षा में पढ़ने वाले 12 वर्षीय छात्र का पंखे से लटका मिला शव, पूरे क्षेत्र में मचा हड़कंप, पुलिस जांच में जुटी
Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉