उत्तराखण्डनैनीताल

दीप्ति पब्लिक स्कूल में वॉरियर्स मार्शल आर्ट्स एकेडमी ने किया कराटे बेल्ट परीक्षा का आयोजन

Ad

हल्द्वानी। रविवार को यहां दीप्ति पब्लिक स्कूल कुसुमखेड़ा हल्द्वानी में वॉरियर्स मार्शल आर्ट्स एकेडमी ने एक दिवसीय कराटे बेल्ट परीक्षा का आयोजन किया। उत्तीर्ण परीक्षार्थियों को प्रमाण पत्र वितरित किये गये। इस दौरान कई शानदार मुकाबले भी हुए।

Ad

वॉरियर्स मार्शल आर्टस एजुकेशनल वेलफेयर सोसाइटी हल्द्वानी के अध्यक्ष व मार्शल आर्ट कोच सौरभ गौड़ व हरेंद्र मेहता द्वारा बच्चों को मार्शल आर्ट की अनेकों तकनीक से अवगत कराया। कोच सौरभ गौड़ ने बताया कि इस बेल्ट परीक्षा में लगभग 15 से 20 बच्चों ने प्रतिभाग किया। जिसमें अक्षज जोशी, उमंग डोगरा ने यलो बेल्ट पार्थ गुरुरानी, यथार्थ सिंह, आराध्या तिवारी, आयुष्मान तिवारी ने ऑरेंज बेल्ट अन्वी भट्ट, सान्वी भट्ट, अदन्या जोशी, कार्तिक डोगरा ने ब्लू बेल्ट भास्कर सिंह गौड़, मीनाक्षी बिष्ट, मोनिका अधिकारी ने पर्पल बेल्ट, गौरव डोगरा, खुशी पचवारी ने ब्राउन बेल्ट परीक्षा पास की इन सभी छात्रों की उपलब्धि पर सभी के परिजनों द्वारा उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए शुभकामनाएं दी गई।

यह भी पढ़ें 👉  जिलाधिकारी ने कैंप कार्यालय हल्द्वानी में शहर में कराए जा रहे कार्यों की समीक्षा की, दोगुनी क्षमता से कार्य करने के लिए मैन पावर बढ़ाने और रात्रि में कार्य करने के दिए निर्देश
Ad
Ad Ad Ad
यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी बनभूलपुरा रेलवे भूमि मामला: माननीय सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई के बाद जिला प्रशासन ने अन्य विभागों के साथ बैठक कर तैयारियां कीं शुरू
Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉