उत्तराखण्ड

प्रदेश में एक बार फिर बदलेगा मौसम: 2 फरवरी तक बारिश और बर्फबारी की संभावना. अलर्ट जारी

Ad

देहरादून/ नैनीताल:- उत्तराखंड में मौसम एक बार फिर करवट बदलेगा, मौसम विभाग के अनुसार एक बार 2 फरवरी तक प्रदेश में बारिश और बर्फबारी की संभावना बताई जा रही है दी है।

Ad

उत्तराखंड मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक उत्तरकाशी, देहरादून, रुद्रप्रयाग, चमोली, नैनीताल, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश और बर्फबारी होने की संभावना है।

Ad

राज्य के अन्य जिलों में, जिनमें पौड़ी, टिहरी, हरिद्वार, नैनीताल, चंपावत, अल्मोड़ा और उधम सिंह नगर शामिल हैं, वहां ओलावृष्टि और 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने और ऑरेंज अलर्ट दिया है।

यह भी पढ़ें 👉  मौसम: प्रदेश में 27 जनवरी को फिर हो सकती है बारिश, ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी के आसार

28 जनवरी को उत्तराखंड के 2,500 मीटर या उससे ज्यादा ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी होने की संभावना है और राज्य के गढ़वाल मंडल में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश की भी उम्मीद है।

आने वाले दिनों को लेकर किया अलर्ट जारी

29 जनवरी को, उत्तरकाशी, चमोली, पिथौरागढ़ में हल्की से मध्यम बारिश और 2,800 मीटर या उससे अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी होने की संभावना है। 30 जनवरी को, उत्तरकाशी, चमोली, पिथौरागढ़ में हल्की से मध्यम बारिश और अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी होने की संभावना है. 31 जनवरी को उत्तराखंड के उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में हल्की से मध्यम बारिश और बर्फबारी होने की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र ने 1 फरवरी से 2 फरवरी के दौरान राज्य के पहाड़ी इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश और ज्यादा ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी होने की संभावना बताई है। लोगों को सलाह दी है कि इन दो दिनों के दौरान ऊंचाई वाले इलाकों में भारी बारिश और बर्फबारी होने की संभावना है, इसलिए, सतर्कता जरूरी है क्योंकि ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी से सड़कें बंद हो सकती हैं।

यह भी पढ़ें 👉  हादसा: बरेली लौट रहे पर्यटकों की कार खाई में गिरी, पांच लोग मामूली घायल
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉