उत्तराखण्ड
यमुनोत्री धाम यात्रा पर 60 वर्षीय महिला की अचानक तबियत बिगड़ी, अस्पताल ले जाते वक्त मौत

उतुतरकाशी। यमुनोत्री धाम की यात्रा पर आई महिला श्रद्धालु जानकीचट्टी पैदल मार्ग पर नौ कैंची में अचानक बेहोश होकर गिर गई, जिसे पुलिस एवं परिजनों की मदद से जानकीचट्टी चिकित्सालय लाया गया, लेकिन डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। डॉक्टर हरदेव सिंह पवार ने बताया कि मध्यप्रदेश की 60 वर्षीय रामी बाई गुजर अपने परिजनों के साथ सुबह यमुनोत्री धाम जा रही थी। अचानक तबीयत बिगड़ी तो परिजनों ने जानकीचट्टी अस्पताल पहुंचाया, लेकिन तब तक महिला की मौत हो चुकी थी। घटना की जानकारी पुलिस दी गई है।










