Medical
उत्तराखण्डनैनीताल

कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत ने काशीपुर में क्षतिग्रस्त ओवर ब्रिज का लिया संज्ञान, राष्ट्रीय राजमार्ग कार्यदाही संस्था के साथ की बैठक

ADVERTISEMENTS Ad

नैनीताल:- कुमाऊं आयुक्त व सचिव मुख्यमंत्री दीपक रावत ने कुछ दिन पूर्व काशीपुर में क्षतिग्रस्त ओवर ब्रिज  का संज्ञान लेते हुए आज नैनीताल मुख्यालय में राष्ट्रीय राजमार्ग कार्यदाही संस्था के साथ बैठक की। इस दौरान उन्होंने  क्षतिग्रस्त ब्रिज को जल्द से जल्द पूरा करने, साथ ही पूरी गुणवत्ता के साथ कार्य करने के निर्देश दिए। कहा कि किसी प्रकार की लापरवाही पर सम्बंधित के खिलाफ कठोर कार्यवाही की जाएगी। बता दें कि ब्रिज का निर्माण परियोजना कंट्रक्शन 2 लेन आरओबी के तहत 56 करोड़ की लागत से किया गया है। अधिशासी अभियंता एनएच प्रवीण कुमार ने बताया कि परियोजना के समाप्ति के चार साल तक मैंटेनेंस कार्य, कार्यदाही संस्था, संबंधित ठेकेदार की है। जिसका अनुबंध भी किया गया है। साथ ही ब्रिज को दुरुस्त करने का कार्य शुरू गया है। जबकि अन्य कार्य विभिन्न चरणों में किया जाएगा।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत ने बिना रजिस्ट्रेशन नंबर के दोपहिया वाहन बेचने वाले डीलरों पर सख्ती बरतने के दिए निर्देश, उल्लंघन करने पर डीलर को देना होगा लाइफटाइम टैक्स का 15 गुना जुर्माना
Ad

बताया कि आरओबी क्षतिग्रस्त होने के तुरंत बाद ठेकेदार, प्रोजेक्ट मैनेजर में ब्रिज का मुआयना, उपचार की आदि की गहनता से जांच की। बताया कि आरओबी के बीच वाले गार्डर से एक किनारे तक पूरी चौड़ाई में लोहे का जाल, जिसमें 16 एमएम और 12 एमएम के सरिया लगाएं जाएंगे। साथ ही अत्याधुनिक कैमिकल जो कंक्रीट बाडिंग में प्रभावशाली रहता है। वर्तमान में पुल में भारी वाहन प्रतिबंध है।

जिस पर आयुक्त ने कार्य में तेजी और गुणवत्ता के साथ कराने, ब्रिज के आस पास साइन बोर्ड- कितने टन के वाहन आवाजाही आदि के बोर्ड लगाने के निर्देश दिए।

ADVERTISEMENTS Ad
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉