Medical
उत्तराखण्डनैनीताल

चारा लेने जंगल जा रही महिला को घर के पास से उठा ले गया तेंदुआ, वन विभाग की कार्य प्रणाली से ग्रामीणों में नाराजगी, चलाया जा रहा सर्च अभियान

ADVERTISEMENTS Ad

नैनीताल:- धारी ब्लॉक की ग्राम पंचायत दीनी तल्ली के तोक धुरा में आज शुक्रवार सुबह दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। मवेशियों के लिए चारा लेने जंगल जा रही हेमा देवी पत्नी गोपाल सिंह को तेंदुआ घर के पास से उठा ले गया। घटना के बाद पूरे गांव में दहशत का माहौल है।

ADVERTISEMENTS Ad

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, महिला के देवर ने तेंदुए को हेमा देवी को जबड़े में दबाकर जंगल की ओर ले जाते देखा। उसने शोर मचाने के साथ पत्थर फेंककर तेंदुए को भगाने की कोशिश की, लेकिन तेंदुआ महिला को लेकर जंगल की ओर भाग निकला।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  भारी बारिश के दौरान मकान पर आया मलबा, मासूम और वृद्धा की मौत, एक महिला को रेस्क्यू कर बाहर निकाला, मलबे में दबे व्यक्ति की तलाश जारी
Ad

घटना की सूचना मिलते ही परिजन और ग्रामीण जंगल में महिला की तलाश में जुट गए, लेकिन हेमा देवी का कोई सुराग नहीं मिल पाया है। ग्रामीणों ने घटना की जानकारी तुरंत वन विभाग को दे दी है। वन विभाग की कार्यप्रणाली को लेकर ग्रामीणों में नाराजगी भी देखी जा रही है।

ADVERTISEMENTS Ad

नथुवाखान के वन क्षेत्राधिकारी विजय भट्ट ने बताया कि सूचना मिलते ही वन कर्मियों की टीम को मौके पर भेज दी गई है। महिला की तलाश के लिए सर्च अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि क्षेत्र में लगातार गश्त बढ़ा दी गई है।

यह भी पढ़ें 👉  हड्डी रोग जांच एवं नि:शुल्क परामर्श स्वास्थ्य शिविर का आयोजन शनिवार 22 अगस्त को, हड्डियों और शुगर की जांच के अलावा योग परामर्श भी मिलेगा

घटना के बाद से ग्रामीणों में भय व्याप्त है। लोग सुबह-शाम घरों से निकलने में भी डर महसूस कर रहे हैं। ग्रामीणों ने वन विभाग से तेंदुए को जल्द पकड़ने और क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉