Medical
उत्तराखण्डदेहरादून

सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कलाकारों के लिए की कई घोषणाएं, हर जिले में होगा सभागार, पेंशन होगी अब दोगनी

ADVERTISEMENTS Ad

देहरादून:- मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को निंबूवाला स्थित निनाद महोत्सव के मंच से कलाकारों के हित में कई बड़ी घोषणाएं कीं। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार लोक संस्कृति, कला और कलाकारों के संरक्षण को सर्वोच्च प्राथमिकता दे रही है।

ADVERTISEMENTS Ad

मुख्यमंत्री ने घोषणा की कि प्रदेश के वृद्ध और अस्वस्थ कलाकारों को अब तीन हजार के स्थान पर छह हजार रुपये मासिक पेंशन दी जाएगी। इसके साथ ही संस्कृति विभाग में सूचीबद्ध सांस्कृतिक दलों के कलाकारों को नॉर्थ जोन कल्चरल सेंटर की तर्ज पर मानदेय प्रदान किया जाएगा।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी कल 16 अगस्त को जनपद नैनीताल भ्रमण पर, विभिन्न कार्यक्रमों में करेंगे प्रतिभाग
Ad

उन्होंने कहा कि कलाकारों को मंच उपलब्ध कराने और सांस्कृतिक गतिविधियों को प्रोत्साहन देने के उद्देश्य से हर जिले में एक सभागार  का निर्माण कराया जाएगा। साथ ही प्रदेश की कला और परंपराओं के संरक्षण व प्रदर्शन के लिए एक राज्य स्तरीय संग्रहालय तथा कुमाऊं और गढ़वाल मंडल में एक-एक मंडल स्तरीय संग्रहालय स्थापित किए जाएंगे। सीएम ने कहा कि निनाद महोत्सव उत्तराखंड की विविध संस्कृति, लोककला और परंपरा का जीवंत प्रतीक है। उन्होंने कहा कि “भौगोलिक सीमाएं हमें बांट नहीं सकतीं, हम सब साझा विरासत और साझा हिमालयी चेतना से जुड़े हैं।”

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल के भ्रमण पर राजकीय इंटर कॉलेज लाखनमंडी चोरगलिया पहुंचे सीएम पुष्कर सिंह धामी, शेर नाला में 993.00 लाख की लागत से नवनिर्मित 120 मीटर स्पान डबल लेन आरसीसी कंक्रीट सेतु का किया लोकार्पण
Ad

मुख्यमंत्री ने राज्य आंदोलनकारियों के योगदान को नमन करते हुए कहा कि यह राज्य उनके त्याग और बलिदान से बना है। उनकी स्मृतियों को संजोना और नई पीढ़ी को उस संघर्ष से प्रेरणा देना हम सभी का दायित्व है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉