Medical
उत्तराखण्डनैनीताल

शहर में हुई वर्षा के बाद उपजिलाधिकारी और नगर आयुक्त ने किया विभिन्न क्षेत्रों का स्थलीय निरीक्षण, संबंधित विभागों को नालों की सफाई करने के दिए निर्देश

ADVERTISEMENTS Ad

हल्द्वानी:- शहर में हुई वर्षा के पश्चात विभिन्न क्षेत्रों में जलभराव एवं नालियों के अवरुद्ध होने की सूचना को संज्ञान में लिया।  सतर्कता के दृष्टिगत जिलाधिकारी नैनीताल के निर्देशों के अनुपालन में उपजिलाधिकारी हल्द्वानी राहुल शाह एवं नगर आयुक्त ऋचा सिंह ने शाम के समय शहर के विभिन्न क्षेत्रों का स्थलीय निरीक्षण किया।

ADVERTISEMENTS Ad

देवखड़ी नाला (हाइडिल के पास) में कचरे की अधिकता को देखते हुए नगर निगम द्वारा तत्काल टीम भेजकर सफाई कार्य शुरू कराया गया। कालूसिद्ध क्षेत्र में नाले की सफाई हेतु जेसीबी मशीन तैनात की गई। कलसिया नाले में जलस्तर सामान्य पाया गया। लालडांट में निरीक्षण कर रक्षिता नाले की स्थिति देखी गई तथा हीरानगर क्षेत्र का भी दौरा कर जल निकासी की स्थिति की समीक्षा की गई। संबंधित विभागों को नालों की शीघ्र सफाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  भीमताल से ढूगशील मोटर मार्ग डामरीकरण के लिए 72 लाख 36 हजार स्वीकृत, जल्द शुरू होगा डामरीकरण व सुधारीकरण का कार्य
Ad

इसके अतिरिक्त तीन पानी जंक्शन एवं रेलवे ओवरब्रिज क्षेत्र में जल निकासी की समस्या के समाधान हेतु सिंचाई विभाग एवं एनएचएआई की टीमों को तत्काल बुलाकर कलवर्ट व नालियों की सफाई हेतु जेसीबी तैनात कर कार्रवाई शुरू कराई।
निरीक्षण के दौरान अमित बंसल सहायक अभियंता, सिंचाई विभाग, तहसीलदार मनीषा बिष्ट, गणेश भट्ट, सहायक नगर आयुक्त, नगर निगम, दयाल चंद्र मिश्रा नायब तहसीलदार, जे.ई. लोक निर्माण विभाग तथा राजस्व विभाग एवं नगर निगम की टीम मौजूद रही।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड मौसम: प्रदेश के पर्वतीय जिलों में भारी बारिश को लेकर अलर्ट, देहरादून समेत चार जिलों में आज मंगलवार को तेज बारिश के आसार, प्रशासन ने की अनावश्यक यात्रा से बचने की अपील
Ad
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉