उत्तराखण्डदेहरादून

डोईवाला विधानसभा क्षेत्र के गडूल ग्राम पंचायत में एक सराहनीय पहल, विवाह समारोह में शराब पार्टी का आयोजन न करने पर मिलेगी 51हजार रुपए की आर्थिक सहायता

Ad

देहरादून:-  प्रदेश में शादी-ब्याह और सामाजिक
आयोजनों में शराब पार्टी का चलन तेजी से बढ़ रहा है। कई परिवार सामाजिक दबाव और दिखावे के कारण इन आयोजनों में शराब परोसना अपनी जिम्मेदारी समझते हैं, जिससे उन पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ भी पड़ता है। वहीं दूसरी ओर युवाओं में बढ़ती नशे की प्रवृति को लेकर भी चिंताएं बढ़ रही हैं।

Ad

इसी कुरीति को रोकने के उद्देश्य से डोईवाला विधानसभा क्षेत्र की गडूल ग्राम पंचायत में एक सराहनीय और प्रेरणादायक पहल की गई है।

Ad

गडूल ग्राम पंचायत की ग्राम प्रधान स्वीटी रावत ने ऐलान किया है कि जो भी परिवार अपने विवाह समारोह में कॉकटेल पार्टी का आयोजन नहीं करेगा, उसे पंचायत की ओर से ₹51,000 की आर्थिक सहायता दी जाएगी। इस निर्णय का उद्देश्य समाज को सादगीपूर्ण विवाह के लिए प्रेरित करना और युवाओं को नशे से दूर रखने का संदेश देना है।
प्रधान स्वीटी रावत ने बताया कि कॉकटेल पार्टी के नाम पर हजारों-लाखों रुपये खर्च हो जाते हैं, जो कई बार परिवारों पर आर्थिक दबाव बढ़ा देते हैं। साथ ही ऐसे आयोजनों से युवाओं में शराब सेवन की प्रवृत्ति बढ़ती जा रही है। उन्होंने कहा कि यह पहल सिर्फ आर्थिक सहायता नहीं, बल्कि एक सामाजिक संदेश है कि शादी जैसे पवित्र अवसर को बिना शराब के भी गरिमा और खुशी के साथ मनाया जा सकता है।

यह भी पढ़ें 👉  पांच साल के मासूम को मां के हाथ से झपटकर ले गया गुलदार, पूरे गांव में दहशत का माहौल, बच्चे की तलाश जारी, ग्रामीणों ने की प्रशासन से प्रभावी कार्रवाई की मांग

इस मुहिम की शुरुआत 1 दिसंबर 2025 को गांव निवासी ज्ञान सिंह बिष्ट ने अपनी बेटी की शादी में शराब न परोसकर की थी। उनके इस कदम की सराहना करते हुए देहरादून के जिलाधिकारी सविन बंसल ने उन्हें ₹51 हजार का चेक प्रदान कर सम्मानित किया।

यह भी पढ़ें 👉  सीएम पुष्कर सिंह धामी ने दर्जा राज्यमंत्री शंकर कोरंगा के पुत्रों के जनेऊ एवं उपनयन संस्कार में शामिल होकर दिया आशीर्वाद

इसके बाद 5 फरवरी को देवेंद्र सिंह रावत ने भी अपनी बेटी के विवाह समारोह में कॉकटेल पार्टी का आयोजन नहीं किया। उनकी इस सकारात्मक पहल के लिए उन्हें भी ₹51 हजार की आर्थिक सहायता देकर सम्मानित किया गया।
ग्राम पंचायत की इस पहल को क्षेत्र में व्यापक समर्थन मिल रहा है। सामाजिक कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों का मानना है कि यदि इस तरह की पहल अन्य पंचायतों और शहरी क्षेत्रों में भी लागू की जाए, तो नशामुक्त समाज की दिशा में बड़ा कदम साबित हो सकता है। गडूल गांव की यह मुहिम अब उत्तराखंड में समाज के लिए एक अच्छी शुरुआत मानी जा रही है।

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉