Medical
उत्तराखण्डनैनीताल

पुलिस ने तीन मोटर साइकिल चोरों को किया गिरफ्तार, चोरी की तीन बाइक बरामद

ADVERTISEMENTS Ad

हल्द्वानी:- पुलिस ने मोटर साइकिल चोरी करने वाले तीन वाहन चोरों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से तीन बाइक बरामद की गयी हैं। एसएसपी प्रहलाद नारायण मीणा ने आज इसका खुलासा किया।

ADVERTISEMENTS Ad

पुलिस के मुताबिक थाना हल्द्वानी क्षेत्रातर्गत लगातार हुई बाइक चोरियों की घटनाओं में संज्ञान लेते हुए एसएसपी प्रहलाद नारायण मीणा ने प्रकाश चन्द्र, पुलिस अधीक्षक नगर हल्द्वानी व नितिन लोहनी, क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी को टीम गठित कर चोरी की घटनाओं का खुलासा करने के निर्देश दिए गए। जिस आदेश के क्रम में राजेश कुमार यादव, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली हल्द्वानी के नेतृत्व में पुलिस टीम का गठन किया गया। गठित टीम द्वारा चोरी की घटनाओं के आसपास के सैकड़ों सीसीटीवी खंगाले गए तथा मुखबिर लगाए गए। हल्द्वानी शहर में चोरी की घटनाओं में संलिप्त तीन अभियुक्तों को मुक्त विश्वविद्यालय के पास जीतपुर नेगी वाले जंगल के अन्दर से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तों से चुराई गई मोटरसाइकिलों को भी बरामद किया गया है। उक्त तीनों बाइक चोरियों के संबध में कोतवाली हल्द्वानी पर 18.07.2025 को वादी अफजाल अली की तहरीर पर धारा 303(2) बीएनएस, 19.07.2025 को निकेत शाह की तहरीर पर धारा 303(2) बीएनएस व 19.07.2025 को वादी आसिफ की तहरीर पर धारा 303(2), बीएनएस के तहत मुकदमे पंजीकृत किये गये है। गिरफ्तार अभियुक्तों को न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने 23 अगस्त को प्रस्तावित 358 पदों के लिए परीक्षा को किया स्थगित, एक ही दिन में दो परीक्षा होना मुख्य कारण, संशोधित तिथि जल्द होगी जारी
Ad


पूछताछ में अभियुक्त आशीष राम उर्फ कांचा पुत्र पप्पू राम निवासी राजेन्द्र नगर वार्ड न0 13 राजपुरा थाना हल्द्वानी जिला नैनीताल उम्र 21 वर्ष व अभियुक्त हिमांशु सम्मल पुत्र राजेन्द्र सिंह सम्मल निवासी लछमपुर, कुंवरपुर थाना चोरगलिया जिला नैनीताल उम्र 20 वर्ष द्वारा पूछने पर बताया कि दोनों मिलकर चोरी करते हैं, 2-3 दिन पहले उनके द्वारा बेस अस्पताल हल्द्वानी की पार्किंग से दो मोटर साईकिल चुराई गई थी तथा एक मोटर साईकिल नानक स्वीट्स के पास से चुराई जिसमें से एक मोटर साईकिल यूके 04 जे 8614 (सुपर स्पलेन्डर) को किच्छा ले जाकर मौ० हसन पुत्र रहीम बख्श निवासी वार्ड न0 15 कुरैशी मोहल्ला थाना किच्छा जिला उधम सिंह नगर को चार हजार में बेच दी थी तथा मोटर साईकिल यूके 04यू 4526 (अपाचे), मोटर साईकिल यूके 04एम 8248 (अपाचे) को बाद में बेचने हेतु जगल में छुपा दिया था। अभियुक्त मौ० हसन द्वारा बताया कि यह बाइक उसके द्वारा इन्ही से चार हजार में खरीदी तथा तीनों अभियुक्त द्वारा यह भी बताया गया कि वे तीनों पूर्व में भी जेल जा चुके है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड मौसम: प्रदेश में अगले दो दिन भारी बारिश की संभावना, देहरादून समेत 5 जिलों में बारिश की चेतावनी के चलते सतर्क रहने की सलाह
Ad

गिरफ्तार अभियुक्तों में आशीष राम उर्फ काचा पुत्र पप्पू राम निवासी राजेन्द्र नगर वार्ड न. 13 राजपुरा थाना हल्द्वानी जिला नैनीताल उम्र 21 वर्ष, हिमांशु सम्मल पुत्र राजेन्द्र सिंह सम्मल निवासी लछमपुर, कुंवरपुर थाना चोरगलिया जिला नैनीताल उम्र 20 वर्ष व मो. हसन पुत्र रहीम बख्श निवासी वार्ड न. 15 कुरैशी मोहल्ला थाना किच्छा जिला उधम सिंह नगर उम्र 30 वर्ष शामिल हैं।

गिरफ्तारी टीम में उपनिरीक्षक अनिल कुमार चौकी प्रभारी भोटिया पडाव, उपनिरीक्षक सिमरन चौकी राजपुरा, अपर उपनिरीक्षक मनमोहन सिंह रौतेला चौकी मेडिकल कॉलेज, कांस्टेबल सन्तोष विष्ट, अनिल गिरी, दिनेश नगरकोटी शामिल थे। एसएसपी नैनीताल द्वारा पुलिस टीम को 2,500 रुपए से पुरस्कृत करने की घोषणा की गई है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉