Medical
उत्तराखण्डनैनीताल

सड़क हादसा: तेज रफ्तार थार वाहन अनियंत्रित होकर खाई में गिरा, एक युवक की मौत, दो गंभीर रूप से घायल

ADVERTISEMENTS Ad

नैनीताल:-  पाइन्स क्षेत्र में आज सोमवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार थार वाहन अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरा, जिससे एक युवक की मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।

ADVERTISEMENTS Ad

जानकारी के अनुसार, 4 मई 2026 को थाना तल्लीताल को डायल 112 के माध्यम से दुर्घटना की सूचना मिली। सूचना मिलते ही क्षेत्राधिकारी नैनीताल और थानाध्यक्ष तल्लीताल पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। मौके पर  एसडीआरएफ और फायर सर्विस टीम ने संयुक्त रूप से राहत एवं बचाव अभियान शुरू किया।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी कल 16 अगस्त को जनपद नैनीताल भ्रमण पर, विभिन्न कार्यक्रमों में करेंगे प्रतिभाग
Ad

रेस्क्यू टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद खाई में गिरे वाहन से तीनों घायलों को बाहर निकाला। सभी को तत्काल बी.डी. पाण्डे जिला चिकित्सालय भेजा गया, जहां उपचार के दौरान 21 वर्षीय राहुल कुमार, निवासी हल्द्वानी को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।

ADVERTISEMENTS Ad

हादसे में घायल अरविन्द सिंह (24 वर्ष) और युवराज सिंह (20 वर्ष), दोनों निवासी जोधपुर (राजस्थान) हैं, जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है और उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़, टीम और पुलिस वाहनों पर कई राउंड फायरिंग, जवाबी कार्रवाई में बदमाश के पैर में लगी गोली, उपचार के लिए भेजा अस्पताल

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि वाहन चालक को चलाते समय नींद की झपकी आने से वाहन अनियंत्रित हो गया और खाई में जा गिरा।

पुलिस ने मृतक के परिजनों को सूचना दे दी है और मामले की जांच शुरू कर दी है। वहीं, प्रशासन ने चालकों से पहाड़ी मार्गों पर सावधानी बरतने की अपील की है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉